देश

वक्फ विधेयक: JPC चेयरमैन जगदंबिका पाल के कर्नाटक में BJP नेताओं से मुलाकात पर भड़के कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे, कहा- जेपीसी ‘भाजपा प्रायोजित समिति

वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) के चेयरमैन जगदंबिका पाल से गुरुवार को कर्नाटक में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. इस पर कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने उन पर निशाना साधते हुए समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाया है.

बैठक में पूर्व सांसद क्या कर रहे हैं

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में मंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने समिति की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा, “दूसरे सदस्य कहां हैं. उस बैठक में पूर्व सांसद क्या कर रहे हैं. जिन अन्य सांसदों का समिति से कोई संबंध नहीं है, वे उस बैठक में क्या कर रहे हैं. जेपीसी का मतलब है कि वे सदस्य आएं जो समिति का हिस्सा हों. यह और कुछ नहीं, बल्कि भाजपा प्रायोजित समिति आई है.”

कर्नाटक दौरे पर गए जगदंबिका पाल

गुरुवार को कर्नाटक दौरे पर आए जगदंबिका पाल ने उन किसानों से मुलाकात की, जिनकी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा ठोका है. किसानों ने इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपकर उनसे मदद का आग्रह किया. पाल ने किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा. किसानों से मुलाकात के बाद जगदंबिका पाल ने कहा, मुझे लगा था कि किसानों की तरफ से मुझे 10-15 ज्ञापन सौंपे जा सकते हैं. लेकिन, अब तक मुझे 70 ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं. मैंने सभी किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा.

कर्नाटक दौरा राजनीतिक ड्रामा: उपमुख्यमंत्री

JPC के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने किसानों से मिलने के बाद कहा, मैं यहां एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह सब कुछ प्रशासन के सहयोग के बिना संभव नहीं है. निश्चित तौर पर इसमें प्रशासन की भूमिका रही होगी. मुझे लगता है कि इस पूरे मामले में उन अधिकारियों को भी चिह्नित किया जाना चाहिए, जिनकी इसमें सक्रिय भूमिका रही है. इसके अलावा भाजपा नेताओं ने भी जगदंबिका पाल से मुलाकात की जिनमें कई पूर्व सांसद शामिल थे. इसको लेकर प्रियांक खड़गे ने सवाल उठाया है. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (D.K Shivkumar) ने भी जगदंबिका पाल के कर्नाटक दौरे को “राजनीतिक ड्रामा” बताया है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago