Tej Pratap Yadav Viral Video: बिहार के युवा नेता और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों कुछ हटकर काम-काज करते नजर आ रहे हैं. वे शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा पर निकले हैं, जिसमें वे आमजन से घुल-मिल रहे हैं. आज उन्होंने एक जगह किसान महिलाओं के साथ धान की फसल की रोपाई की.
धान की फसल रोपते हुए उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, और उन्होंने खुद एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया. तेज प्रताप ने बताया कि अपनी यात्रा के दौरान मैंने रास्ते में रुककर किसान महिलाओं से उनका हालचाल जाना और उनके साथ मिलकर धान की रोपनी की. यह घटना आरा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बताई जा रही है. जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं, जिसमें वे खेत में किसान महिलाओं के साथ काम करते हुए नजर आ रहे हैं.
आज जिला आरा के शाहपुर विधानसभा जन संवाद यात्रा के लिए जाने के क्रम में रास्ते में रुककर धान फसल की रोपनी करते हुए किसान महिलाओं से उनका हाल चाल जाना और साथ ही उनके साथ मैन भी खेत मे जाकर धान फसल की रोपनी किया।#tejpratapyadav #teamtejpratapyadav #shahpurvidhaansabha #arrah pic.twitter.com/UYTHJY6n5J
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) August 2, 2025
सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली टोपी
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) को खेत में सफेद कुर्ता-पायजामा और पीली टोपी में देखा जा सकता है, जबकि किसान महिलाएं पारंपरिक परिधान में धान की पौध रोपती हुईं. इस दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया. उनके साथ तस्वीरों में कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं, जो कि धान की पौध रोप रहे हैं.

राजद से अलग होने के बाद बदलाव
तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) इन दिनों अपनी राजनीतिक गतिविधियों और जनता से जुड़ने के प्रयासों में सक्रिय हैं. कुछ माह पहले उन्हें उनके पिता लालू यादव ने अपनी राजनीतिक पार्टी राजद से निष्कासित कर दिया था, साथ ही परिवार से नाता तोड़ने के लिए भी कह दिया था. जिसके बाद से तेज प्रताप अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नियमित रूप से अपनी दैनिक गतिविधियों और राजनीतिक मुद्दों पर अपडेट्स शेयर करते रहते हैं.
यह भी पढ़िए: Anushka Yadav से मिलने उनके घर पहुंचे Tej Pratap Yadav, 7 घंटे पास रहे; मुलाकात पर बोले- पारिवारिक संबंध है
हाल ही में, उन्होंने जिला आरा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद यात्रा के दौरान किसान महिलाओं के साथ धान की फसल रोपी. इस दौरान उन्होंने खुद तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिसमें वे खेत में काम करते हुए नजर आए. हालांकि, कुछ समय पहले वे राजनीतिक विवादों और व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
