सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक बड़ा बयान सामने आया है. पटना में CPI-ML के 11वें जनरल सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने एक बार फिर विपक्ष से एकजुट होने की बात कही है. बिहार के सीएम ने कांग्रेस को विपक्षी एकजुटता में देरी न करने की बात पर बोलते हुए कहा है कि बस कांग्रेस अपना फैसला जल्द से जल्द ले. हम सभी एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे, तभी बीजेपी का देश से सफाया हो पाएगा. हालांकि उनका यह भी कहना था कि हम तो कांग्रेस की हामी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कहना है कि यदि उनके सुझाव पर अमल लाते हुए फैसले लिए जाते हैं और सब एक साथ मिलकर चुनाव लड़ते हैं, तो भाजपा की सीटें 100 से भी नीचे आएंगी. नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो इंतजार कर रहे हैं. हम तो दिल्ली जाकर दोनों (सोनिया और राहुल) से मिले थे. सलमान खुर्शीद से कहा कि आपके जरिए कांग्रेस नेतृत्व से अपील है कि सब एकजुट हुए तो बीजेपी सौ सीट के नीचे निपट जाएगी. बिहार में विपक्षी दल एकजुट होकर काम कर रहे हैं.
नीतीश कुमार ने सुझाव न लेने पर कही यह बात
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की हमें सभी धर्म, जाति के लोगों को साथ लेकर चलना होगा और यह बात कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों को समझनी होगी. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि यदि वे मेरा सुझाव नहीं लेते हैं, तो आप जानते हैं कि क्या होगा.
CPI-ML के राष्ट्रीय कनवेंशन में बोलते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री पद को लेकर भी अपनी बात कही है. उन्होंने कहा कि नेतृत्व को लेकर मेरी कोई व्यक्तिगत इच्छा नहीं है. इसके अलावा उनका यह भी कहना था कि वे तो केवल बदलाव चाहते हैं. सब जो तय करें वही होगा. CM नीतीश कुमार ने कहा कि अब कांग्रेस को आगे का फैसला करना चाहिए.
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…