देश

2025 में बना रहे हैं सरकार, जनता करेगी CM का ऐलान: प्रशांत किशोर

बिहार की सियासी पिच पर बैटिंग करने के लिए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर तैयार हैं. उन्होंने रविवार को दावा किया कि बिहार में अगली सरकार जन सुराज की बन रही है और प्रदेश का अगला सीएम भी जन सुराज पार्टी से होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की जनता तय करेगी कौन सीएम बनेगा. बिहार में साल 2025 में विधानसभा के चुनाव होने हैं. इस चुनाव में पहली बार होगा, जब अपनी पार्टी जन सुराज के दम पर प्रशांत किशोर मैदान में होंगे.

उन्होंने बताया कि साल 2025 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय के 40 लोगों को उम्मीदवार बनाया जाएगा. राजद के लोग 30 साल से मुसलमानों के रहनुमा होने का दावा करते हैं, मैं उनको चुनौती देता हूं कि जहां उनके मुस्लिम उम्मीदवार जीते हुए हैं, वहां मुस्लिम उम्मीदवार को चुनाव में उतारे, हम हिंदू उम्मीदवार को उतार देंगे. राजद अब तक मुसलमानों का वोट लेती रही है, वह मुसलमानों की आबादी के अनुसार उन्हें टिकट देकर दिखाए.

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी लड़ाई विधानसभा चुनाव में राजद से नहीं है. राजद का प्रदर्शन लोकसभा चुनाव में देखा है. हमारी लड़ाई एनडीए के साथ है.

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा में ‘वक्फ संशोधन बिल-2024’ पेश किया गया. बिहार से नीतीश कुमार ने इसका समर्थन किया. अगर राजनीति में आपकी भागीदारी नहीं होगी तो ऐसे ही सरकार कानून बना देगी. हालांकि, अभी यह बिल पास नहीं हुआ है, जेपीसी में चर्चा हो रही है. लेकिन, कल यही नीतीश कुमार महागठबंधन में वापस आ जाएंगे और मुस्लिम समुदाय के साथ खड़े रहने की बात करेंगे. लेकिन, जनता अब सबकुछ समझ चुकी है.

ये भी पढ़ें- गुजरात बाढ़: नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार ने भेजी टीम

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अगले 12 घंटे 9 राज्यों में इन्द्र देव का प्रकोप! 80 की स्पीड से तूफान और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और सक्रिय मौसमी सिस्टम…

2 minutes ago

सलमान खान के साथ काम करने का अंजाम? टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, शिंदे बोले- शहर में दहशत नहीं चलने देंगे

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ पर जुहू में हुई फायरिंग के बाद राजनीतिक हलचल…

3 minutes ago

गोली लगने के बाद कैसी है टाइगर श्रॉफ की हालत? सीने और हाथ पर मरहम-पट्टी के साथ डरावने वाली तस्वीर, देखें VIDEO

मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ पर कथित फायरिंग की घटना के बाद उनकी…

26 minutes ago

नवरात्रि में सर्वार्थ सिद्धि योग से ग्रहों की चाल में बड़ी हलचल, धनु-मेष को विशेष लाभ तो वृषभ राशि वाले रहें सतर्क

शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी के शुभ संयोग के बीच सर्वार्थ सिद्धि, बुधादित्य और…

1 hour ago

नवरात्रि में आज अष्टमी और नवमी का अद्भुत संगम, जानें आज के शुभ मुहूर्त सहित पूरा पंचांग

19 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी और महानवमी तिथि का विशेष संयोग बन…

1 hour ago