देश

Operation Kaveri: सूडान से राजकोट पहुंचे भारतीय नागरिक बोले- हम पीएम मोदी के आभारी हैं

Operation Kaveri: ऑपरेशन कावेरी के तहत युद्धग्रस्त सूडान से मंगलवार देर रात 150 से अधिक फंसे हुए भारतीय नागरिक गुजरात के राजकोट बस स्टैंड पहुंचे. बस स्टैंड पर यात्रियों का गुलाब और टॉफी से स्वागत किया गया और उनके स्वागत में ढोल नगाड़े बजाए गए.

एडीएम राजकोट एस जे खाचर राजकोट बस स्टैंड पर लोगों को रिसीव करने के लिए गए थे. उन्होंने कहा कि 156 लोग, जो पहले सूडान से अगमदाबाद पहुंचे थे, राजकोट पहुंच गए हैं और उन्हें उनके घर भेज दिया जाएगा.

वहीं सूडान से भारत वापस लौटे एक यात्री ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा, “यह केवल पीएम नरेंद्र मोदी के कारण ही संभव हुआ है. हम पीएम नरेंद्र मोदी की वजह से सुरक्षित पहुंच गए हैं और आखिरकार अपने परिवार के सदस्यों से मिल सके. हम पीएम मोदी के बहुत आभारी हैं.”

इसी तरह एक अन्य नागरिक ने कहा, “मैं भारत वापस आकर बहुत खुश हूं. सूडान में स्थिति बहुत खराब है. देश में गृहयुद्ध चल रहा है. पीएम मोदी, भारतीय नौसेना, भारतीय वायु सेना, विदेश मंत्रालय और सूडान के दूतावास का आभार, जिनके कारण ऐसी स्थिति से बाहर आना संभव हो सका.”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया, “328 और यात्री नयी दिल्ली पहुंच गए हैं. ऑपरेशन कावेरी लगातार आगे बढ़ रहा है और लगभग 3,000 लोग अब तक भारत पहुंच चुके हैं.” इससे पहले, दिन में 231 लोग अहमदाबाद पहुंचे. जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ” ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और उड़ान अहमदाबाद पहुंची. सूडान से 231 और यात्री सुरक्षित घर पहुंच गए.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

2 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

13 minutes ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

24 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

28 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

31 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

46 minutes ago