देश

दिल्ली-NCR में रात भर हुई बारिश, दिवाली से पहले प्रदूषण से मिली राहत

Delhi: लगातार कई दिनों से बढ़ते प्रदूषण से आज दिल्ली-एनसीआर वालों को बारिश से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. आज सुबह हुई बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है और ठंड भी कुछ बढ़ गई है. मौसम विभाग के अनुसार तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली में शुक्रवार के लिए कहा कि यहां आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. दिल्ली का आस पास के इलाकों में नोएडा, गाजियाबाद में भी हल्की बारिश हुई.

कल जहां दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र धुंध की चादर से ढंका नजर आ रहा था, वहीं आज प्रकृति द्वारा दी गई राहत के बाद मौसम सुहाना हो गया. प्रदूषण से बेहाल दिल्ली-एनसीआर में अब लोग राहत की सांस ले रहे हैं.

खतरनाक स्तर को पार कर गया था AQI

बीते कई दिनों से दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से उपर चल रहा था. जिसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सिरदर्द और थकान जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक ग्रेटर नोएडा, नोएडा और गाजियाबाद में हालत काफी गंभीर हो चुकी है. ऐसे में बारिश के बाद इन समस्याओं में कमी आने की संभावना जताई जा रही है. बारिश के बाद दिल्ली के कई इलाकों में AQI का स्तर 400 से गिरकर 100 हो गया.

मौसम में आया बदलाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला. दिल्ली की जहरीली हो चुकी हवा आज सुबह कुछ साफ नजर आई. बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण दिल्ली-एनसीआर में तमाम तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं. एयर क्वालिटी इंडेक्स की खराब हालत को देखते हुए कई इलाकों में पानी का छिड़काव भी बीते दिनों किया गया.

दिल्ली सरकार ने किया था कृत्रिम बारिश कराने का फैसला

दिल्ली समेत सूचे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है. समूचे दिल्ली-एनसीआर की हवा इतनी दूषित हो चुकी है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: Parliament Winter Session: 4 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, महुआ मोइत्रा के खिलाफ हो सकता है बड़ा एक्शन

दिल्ली में वायु प्रदूषण से निजात पाने के लिए दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश कराने के फैसला किया था. 20 नवंबर के करीब दिल्ली के आस-पास कृत्रिम बारिश कराने की योजना बनाई गई थी. इसको लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट्स के साथ बैठक भी की थी.

Rohit Rai

Recent Posts

Bigg Boss 20: क्या सच में घर से बेघर हो गए गुल्लू? यंग के साथ हुई हाथापाई के बाद उड़ रही एविक्शन की अफवाह

बिग बॉस 20 के घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान माहौल उस वक्त गरमा गया…

6 minutes ago

इजरायल में फंसा सत्ता का पेच: बहुमत से दूर सभी गुट, नेतन्याहू की पार्टी का हाल कैसा?

इजरायल के चुनाव में करीब 93 फीसदी वोटों की गिनती के बाद बेंजामिन नेतन्याहू का…

22 minutes ago

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

2 hours ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

2 hours ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

2 hours ago