दुनिया

Pakistan: ढेर हुआ भारत का दुश्मन, लश्कर आतंकी अकरम गाजी की सरेआम गोली मारकर हत्या

Pakistan: लश्कर ए-तैयबा के पूर्व कमांडर अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की पाकिस्तान में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. बता दें कि अकरम लश्कर के सबसे भरोसेमंद कमांडर्स में से एक रहा है. वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है. भारत के खिलाफ भी अकरम कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था. 2018 से 2020 तक लश्कर में भर्ती का काम अकरम खान ही देखता था. गुरुवार को पाकिस्तान के बाजौर में सरेआम अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर अकरम गाजी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.

बीते दिनों कई आतंकियों की हुई हत्याएं

मिली जानकारी के अनुसार खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर में बाइक से आए बदमाशों ने अकरम खान की गोली मार कर हत्या कर दी. बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में आतंकियों की हत्या की जा चुकी है. कुछ दिनों पहले ही जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी शाहिद लतीफ को भी पाकिस्तान के सियालकोट में सरेआम गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, मुफ्ती कैसर फारूक, बशीर अहमद पीर, एजाज अहमद अहंगर, जैसे तमाम आतंकियों को भी अज्ञात हमलावरों ने मार डाला था. कुछ महीने पहले ही कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर व सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनेके की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी थी.

भारत में कराता था घुसपैठ

कश्मीर घाटी में भी अकरम खान ने कई कट्टरपंथियों को आतंकी बना दिया था. अकरम कश्मीर के युवाओं को आतंकी संगठन में बहला-फुसलाकर भर्ती कराता था. वह भारत में आतंकियों की घुसपैठ भी कराता था. साल 2018 में जम्मू-कश्मीर के सुंजवान में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड भी उसे भी बताया जाता है.

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने 80 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, बतायी ये वजह

ख्वाजा शाहिद का किया था अपहरण

अकरम भारत के खिलाफ आतंकी साजिश रचने और उसे अंजाम देने की फिराक में लगा रहता था. कश्मीर में उसने ख्वाजा शाहिद का अपहरण कर लिया था. शाहिद का कटा हुआ सिर बाद में पीओके में नियंत्रण रेखा के पास पाया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

7 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

8 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

8 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

9 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

9 hours ago