देश

Weather Update: पहाड़ों पर बदला मौसम, दिल्ली समेत उत्तर भारत में बढ़ी ठिठुरन, राजस्थान में पारा 5 डिग्री के नीचे पहुंचा

Weather Update: दिसंबर महीने के अंत और नई साल की शुरूआत से पहले दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) के आसपास के इलाके में ठंड ने अपना प्रकोप बढ़ा दिया है. बीते कई दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है. इसके साथ ही कोहरे की चादर ने राजधानी दिल्ली को अपनी आगोश में ले लिया है .

दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में आज सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिला. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा में सुबह-सुबह भारी धुंध भी देखी गई. धुंध इतनी थी कि लोगों को साफ दिखाई नहीं दे पा रहा था. जबकि हाइवे पर भी घना कोहरा छाया हुआ था.

आने वाले दिनों में बढ़ेगी लोगों की मुसीबत

राजधानी दिल्ली समेत पहाड़ी इलाकों में आने वाले दिनों में ठंड अपने प्रचंड रूप से लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है. पहाड़ों पर बदलते मौसम के मिजाज को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले समय में घने कोहरे के साथ में पहाड़ों पर बर्फबारी भी हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली समेत हरियाणा और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में 20 दिसंबर तक ठंडी हवाएं चलेंगी. इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिन तक ठंडी हवाओं के साथ छोटन भी बढ़ेगी साथ ही कोहरा भी बढ़ने की संभावना है ठीक है.

ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के दाम 80 डॉलर के पार, यूपी-बिहार में जानिए क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव

कई राज्यों में गिरा तापमान

बता दें कि राजधानी दिल्ली के अलावा पंजाब उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में तापमान गिरा है राजस्थान के किस जिला में तापमान 5 डिग्री के नीचे पहुंचा है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में ठंड पड़ेगी जिसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों का तापमान गिर जाएगा विभाग ने दिया कि आने वाले समय में देखने को मिलेगा.

वहीं अगर बात बर्फबारी की की जाए तो आने वाले कुछ शान है पहाड़ी इलाके जैसे कि उत्तराखंड जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने की संभावना है. जिसके साथ ही लोगों का फिर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का लुफ्त उठाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. उत्तराखंड, हिमाचल जाने के लिए लोगों ने अपने प्लान बनाने भी शुरू कर दिए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

अंधविश्वास का अंत..! बुआ और दादी देने वालीं थी 2 माह के बच्चे की बलि, कारण जान कांप जाएगी रूह

Maharajganj Kidnapping Case: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के ठूठीबारी थाना क्षेत्र से दो महीने…

6 minutes ago

‘अयोध्या आओ तो माफी मांगकर आओ’, दीपोत्सव में CM योगी का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले – रामभक्तों का अपमान करने वालों को पहले करना होगा आत्ममंथन

अयोध्या दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामभक्तों, राम मंदिर आंदोलन और अयोध्या के विकास…

8 minutes ago

पराली के धुएं से देश को खतरा! बृजभूषण शरण सिंह ने सरकार से जोड़े हाथ, राहुल गांधी को भी दे डाली नसीहत

Parali Pollution Statement: पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पराली जलाने और बढ़ते प्रदूषण…

14 minutes ago

पीएम मोदी के दौरे से ऐतिहासिक बनेगा NDA सरकार का एक साल, JDU अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बताया प्लान?

बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…

1 hour ago