एलन मस्क
Elon Musk: पिछले कुछ दिनों में ट्विटर पर बदलावों की झड़ी लगाने के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर एक पोल शुरू किया है. मस्क ने इस पोल के जरिए लोगों से पूछा है कि क्या उन्हें ट्विटर के प्रमुख का पद छोड़ देना चाहिए.
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क ने पोल कर पूछा, “क्या मुझे ट्विटर के प्रमुख के पद से इस्तीफा दे देना चाहिए? मैं इस पोल के नतीजों का पालन करूंगा।” उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “आगे बढ़ते हुए बड़े नीतिगत बदलावों के लिए मतदान होगा, मैं माफी मांगता हूं, ऐसा दोबारा नहीं होगा.”
मस्क ने ट्विटर पर पोल कर मांगी राय
एलन मस्क के इस ट्वीट के बाद हड़कंप मचा हुआ है. सोमवार सुबह 10 बजे तक 10,870,733 लोग इस पोल पर वोट कर चुके हैं. इनमें से 56 फीसदी लोगों का कहना है कि हां, उन्हें ये पद छोड़ देना चाहिए. जबकि, 44 फीसदी लोगों का कहना है कि नहीं, उन्हें सीईओ के पद पर बने रहना चाहिए. इसके पहले, एलन मस्क को लेकर कयास जाने लगे थे कि वह ट्विटर सीईओ की कुर्सी छोड़ने को लेकर कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं.
पिछले महीने, एलन ने कहा था कि ट्विटर खरीदने के बाद उसमें बड़े बदलावों को लेकर उन्हें कंपनी को ज्यादा वक्त देना पड़ रहा है और इस कारण वह टेस्ला को कम समय दे पा रहे हैं. ट्विटर को ज्यादा समय देने के कारण निवेशकों की चिंताएं बढ़ गई हैं. जबकि, कर्मचारियों की छंटनी और नई पॉलिसी को लेकर भी मस्क लगातार लोगों के निशाने पर हैं.
ये भी पढ़ें: world’s richest person: एलन मस्क नंबर दो पर खिसके, अब ये हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स, गौतम अडानी तीसरे स्थान पर
पिछले दिनों, ट्विटर ने कई पत्रकारों के अकाउंट्स को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद एक बार फिर एलन मस्क निशाने पर आ गए थे. हालांकि, एलन मस्क ने आधा दर्जन से अधिक पत्रकारों के माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर अकाउंट्स के सस्पेंड करने के अपने फैसले का बचाव किया था. मस्क ने कहा कि हर किसी के साथ एक जैसा व्यवहार किया जा रहा है, वे सिर्फ इसलिए खास नहीं हैं क्योंकि वे एक पत्रकार हैं.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…