देश

60 की स्पीड से आ रहा तूफान! गुजरात से यूपी-ओडिशा तक अगले 24 घंटे भारी, पढ़ें मौसम अपडेट

Weather Update 26 July 2026: मानसून देश भर में अब अपने सबसे खौफनाक और विकराल रूप में पहुंच चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 26 जुलाई (Weather Update Today) को देश के कई राज्यों के लिए भयंकर चेतावनी जारी की है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने गहरे कम दबाव के क्षेत्र यानी लो-प्रेशर सिस्टम और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवातीय हवाओं के दबाव के कारण मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है.

इसके सीधे असर (Heavy Rain Weather Alert) से आज गुजरात, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे अत्यंत भारी बारिश, भयंकर आंधी और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. प्रशासन ने लोगों को पेड़ों और जर्जर मकानों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है.

5 जिलों में रेड अलर्ट और 60 की स्पीड से हवाएं(Weather Update Today)

मौसम विभाग के अनुसार आज गुजरात में मानसून का सबसे भयंकर रूप देखने को मिल सकता है. अमरेली, आनंद, बनासकांठा, भरूच और भावनगर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं कच्छ, मेहसाणा, पाटन और साबरकांठा में भी कुदरत का तांडव देखने को मिल सकता है.

बता दें कि इन इलाकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और तेज बिजली गिरने की आशंका है. आपदा प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लोगों को घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की गई है.

यूपी से ओडिशा तक आंधी-पानी का तांडव(Heavy Rain Weather Alert)

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम के कारण ओडिशा में आज से लेकर 28 जुलाई तक लगातार मूसलाधार बारिश का अनुमान है. भद्रक, जाजपुर और केंद्रपाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी है. दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी आंधी-तूफान का बड़ा खतरा मंडरा रहा है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़ और सीतापुर समेत दर्जनों जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तूफानी हवाएं चलने और तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है.

दिल्ली में आज से बदलेगा मिजाज(Delhi Weather Alert Today)

राजधानी दिल्ली में आज 26 जुलाई को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. दिल्ली मौसम विभाग द्वारा जारी 7 दिनों के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज और कल दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके बाद 28 और 29 जुलाई को दिल्ली पर मानसून पूरी तरह मेहरबान रहेगा, जिससे कई इलाकों में झमाझम बारिश होगी और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री के बीच बना रहेगा.

पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा

पहाड़ी राज्यों में भी आज मौसम के कड़े तेवर देखने को मिलेंगे. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, बारामूला, श्रीनगर और जम्मू में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ भारी बारिश हो सकती है. पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन यानी लैंडस्लाइड की वजह से यातायात प्रभावित होने की पूरी संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश के भी कई जिलों में आज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

2 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

15 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

42 minutes ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

48 minutes ago

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

1 hour ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

1 hour ago