(AI IMAGE)
Ranchi News: आर्थिक संकट और एनसीएलटी (NCLT) प्रक्रिया से जूझ रहे हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC) को एक और बड़ा झटका लगा है. करीब 348 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल का भुगतान न होने पर झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने एचईसी की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है.
करीब 348 करोड़ रुपये के बकाया बिजली बिल के भुगतान में विफल रहने के बाद JBVNL ने नोटिसों के बावजूद HEC का बिजली कनेक्शन काट दिया. वर्ष 2022 में 160 करोड़ के बकाये के मुकाबले महज 49 लाख रुपये जमा होने के बाद से बकाया बढ़ता गया. पहले से ही करीब 30 महीने के वेतन बकाया, एनसीएलटी की कार्यवाही और आंदोलनों से जूझ रहे एचईसी के लिए बिजली कटौती उत्पादन व भविष्य को लेकर नई चुनौती खड़ी करती है.
Hec पर बकाया राशि का मामला काफी पुराना है. वर्ष 2022 में एचईसी ने करीब 160 करोड़ रुपये के बकाये के एवज में महज 49 लाख रुपये का भुगतान किया था. इसके बाद बिजली बिल का नियमित भुगतान नहीं होने से बकाये का आंकड़ा लगातार बढ़ता चला गया. हर महीने नोटिस भेजे जाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ.
एचईसी की मौजूदा स्थिति पहले ही चिंताजनक बनी हुई है. कंपनी में उत्पादन, कर्मचारियों के वेतन और वित्तीय देनदारियों की समस्याएं सामने आती रही हैं. कर्मचारियों का वेतन बकाया लगभग 30 महीने का है है और कंपनी के भविष्य को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है. हालात ऐसे हो चुके हैं कि कंपनी को एनसीएलटी में डाला गया है, प्रशासक नियुक्त किया गया है, लगातार आंदोलन हो रहा है. ऐसे समय में बिजली आपूर्ति बंद होना संस्थान की मुश्किलों को और बढ़ा सकता है.
बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि एचईसी प्रबंधन बकाया भुगतान की व्यवस्था कैसे करेगा और बिजली आपूर्ति बहाल कराने के लिए क्या कदम उठाएगा. वहीं, इस कार्रवाई का कंपनी की उत्पादन गतिविधियों पर कितना असर पड़ेगा, यह भी महत्वपूर्ण होगा.
मालूम हो कि देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला एचईसी कभी भारी मशीनों और औद्योगिक उपकरणों के निर्माण के लिए अपनी अलग पहचान रखता था. अब बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी संघर्ष करना संस्थान की बदहाल आर्थिक स्थिति को उजागर करता है.
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के उत्तर प्रदेश आगमन पर स्वागत, भाजपा नेता बोले- ‘आपका मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत’
-भारत एक्सप्रेस
कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए AICC सचिवों और संयुक्त सचिवों की नई…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आईआईटी खड़गपुर के…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन…
Mystery of the Human Body: पंचतत्त्वों से बने मानव शरीर में सात चक्र, ऊर्जा और…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की करीब 7 फीसदी आर्थिक विकास दर और कम…
Tips for Driving in Fog: सर्दियों के घने कोहरे में विजिबिलिटी कम होने पर हाई…