देश

समुद्र में उठा भयंकर तूफान! 22 राज्यों में मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव, UP-बिहार से दिल्ली तक अलर्ट जारी

Weather Update Today: देश भर में मानसून ने अपना सबसे भयंकर और रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है. असम में बाढ़ के कारण मची तबाही के बाद अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने एक बेहद शक्तिशाली ‘गहरे डिप्रेशन’ ने मौसम वैज्ञानिकों की नींद उड़ा दी है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी ने आज 28 जुलाई को देश के 22 राज्यों में अगले 8 घंटों के भीतर मूसलाधार बारिश, अंधड़ और आकाशीय बिजली का महा-अलर्ट जारी किया है. इस दौरान मैदानी और तटीय इलाकों में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है.

22 राज्यों में आंधी-पानी का तांडव(Weather Update Today)

मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने इस भयंकर सिस्टम का असर पूर्व, मध्य, पश्चिम और उत्तर भारत में साफ तौर पर दिखने वाला है. आईएमडी ने उत्तराखंड, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटों के भीतर अचानक बाढ़ यानी फ्लैश फ्लड  और लैंडस्लाइड का गंभीर खतरा जताया है.

समुद्र में स्थिति बेहद खतरनाक होने के कारण मछुआरों को 29 जुलाई की सुबह तक ओडिशा, पश्चिम बंगाल और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से समुद्र में न जाने की कड़ी हिदायत दी गई है.

यूपी और बिहार में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, आगरा, मथुरा, रामपुर, बरेली, झांसी, ललितपुर, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत दर्जनों जिलों में आज 28 जुलाई से भारी से बहुत भारी बारिश का दौर (Weather Alert 28 July 2026) शुरू हो रहा है, जो 2 अगस्त तक चलेगा.

वहीं बिहार के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, कटिहार, सहरसा और बेगूसराय में भी आज से भारी बारिश का सिलसिला तेज होगा. 30 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बिहार के लगभग सभी जिलों में मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

देश के प्रमुख शहरों का मौसम

शहर अधिकतम तापमान (28 जुलाई) न्यूनतम तापमान (28 जुलाई)
दिल्ली 31°C 28°C
मुंबई 29°C 28°C
चेन्नई 36°C 29°C
कोलकाता 29°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 34°C 28°C
रांची 27°C 23°C
भोपाल 28°C 24°C
जयपुर 32°C 26°C
शिमला 24°C 20°C
नैनीताल 24°C 21°C

दिल्ली-एनसीआर में क्या रहेगा मौसम का मिजाज(Delhi Weather Update Today)

राजधानी दिल्ली में आज 28 जुलाई को सुबह से ही काले बादलों का डेरा जमा हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में आज हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जबकि 29 और 30 जुलाई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. उधर राजस्थान के जयपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और सिरोही में आज 28 जुलाई से 2 अगस्त तक अति भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पश्चिमी राजस्थान में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से अंधड़ चलने की आशंका है.

पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में मानसून का कहर (Weather Alert 28 July 2026) सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में आज और कल बहुत भारी बारिश का अलर्ट है, जिससे नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मनाली, कुल्लू, कांगड़ा, चंबा और सोलन में 31 जुलाई तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहेगा. जम्मू-कश्मीर के जम्मू, श्रीनगर, पुंछ, राजौरी और बारामूला में 30 और 31 जुलाई को भयंकर बारिश और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें- बिहार बंद में उपद्रव पर बड़ा एक्शन! 694 हिरासत में, 355 भेजे गए जेल; पथराव में BDO ने गंवाई आंख की रोशनी

अन्य राज्यों में क्या हाल?

झारखंड के रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो और गिरिडीह में आज 28 जुलाई को भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने सभी राज्यों के स्थानीय प्रशासन और आम जनता को पूरी तरह सतर्क रहने की सलाह दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ बंगाल पुलिस की तत्काल सुनवाई ठुकराई

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…

8 minutes ago

थाने में झाड़ू, बाहर JCB और रामधुन… डबरा नपा में तालेबंदी के बाद 5 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…

13 minutes ago

लालू परिवार के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा बदलाव, अब स्पेशल जज प्रशांत कुमार के हाथ में कमान

लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…

16 minutes ago

न एक्टिंग की कमाई, न कोई बड़ा प्लान…600 मिलियन डॉलर का बिजनेस; पूरी कमाई जरूरतमंदों को कर दी दान

Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…

25 minutes ago

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

44 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

55 minutes ago