देश

Weather Update: दिसंबर के महीने में ठंड ने दिखाया अपना रंग, दिल्ली में 15 तारीक से गिरेगा पारा, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

Weather Update: दिसंबर का महीना अब अपने पूरे असर में दिखने लगा है. उत्तर भारत से लेकर पूर्व और दक्षिण के कई हिस्सों तक ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. सुबह-सुबह घना कोहरा, ठंडी हवाएं और कई शहरों में बढ़ता प्रदूषण लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन भी राहत देने वाले नहीं हैं और कई राज्यों में सतर्क रहने की जरूरत है.

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ बढ़ी मुश्किलें

राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्दी के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है. सुबह के समय कई इलाकों में धुंध और स्मॉग की वजह से सड़कें साफ नजर नहीं आ रहीं. इसका सीधा असर ऑफिस जाने वालों और स्कूल बसों पर पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को दिल्ली में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. दिन बढ़ने के साथ आसमान में हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं. तापमान की बात करें तो दिन में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास और रात का न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में कोहरे की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भी अगले कुछ दिन सावधानी बरतने वाले हैं. मौसम विभाग ने बताया है कि 13 से 15 दिसंबर के बीच पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घना कोहरा छा सकता है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी सुबह के समय दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है. ऐसे में हाईवे पर सफर करने वालों और सुबह जल्दी निकलने वालों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.

बिहार में सुबह-शाम धुंध का असर

बिहार में भी ठंड के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, आरा समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक खासकर सुबह और शाम के समय धुंध अधिक रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है. ट्रेन और बस से यात्रा करने वालों को देरी का सामना करना पड़ सकता है.

उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप

पंजाब और हरियाणा में ठंड अब और तीखी हो सकती है. आईएमडी ने 13 और 14 दिसंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है और ठंड ज्यादा महसूस होगी. इसी तरह असम और मेघालय में भी शीतलहर के साथ सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, यूपी–बिहार कोहरे में लिपटा, कश्मीर में तापमान शून्य से नीचे, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल

कई राज्यों में विजिबिलिटी होगी कम

पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है. यह स्थिति 13 से 18 दिसंबर तक अलग-अलग इलाकों में बनी रह सकती है. कम विजिबिलिटी की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर पड़ सकता है.

पहाड़ों में बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 13 से 18 दिसंबर के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में 14 दिसंबर को बर्फ गिरने के आसार हैं, जिससे ठंड और बढ़ सकती है.

दक्षिण और पूर्वी राज्यों में भी ठंड का असर

उत्तर भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है. नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक में 13 से 15 दिसंबर तक शीतलहर की स्थिति रह सकती है. वहीं साउथ इंटीरियर कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी 13 और 14 दिसंबर को ठंड का असर दिखने की संभावना है. कुछ इलाकों में गंभीर शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

2 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

2 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

3 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

3 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

3 hours ago

भूमिहीन, मजदूरी और सम्मान: बिहार के गांवों में आज भी क्यों कायम है वामपंथ की पकड़?

बिहार में वामपंथ सिर्फ एक चुनावी ताकत नहीं है, बल्कि यह जमीन, मजदूरी और सम्मान…

3 hours ago