Urdu Conclave 2026

दिल्ली के कालकाजी में एक ही परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में क्या लिखा?

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. मां और दो बेटों के शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटके मिले. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला जिसमें आर्थिक तंगी और अवसाद का जिक्र है.

Delhi News: दिल्ली के कालकाजी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजकर 47 मिनट पर कॉल मिली कि कालकाजी के एक घर में अनुराधा कपूर (52) और उनके दो बेटे आशीष (32) और चैतन्य (27) फांसी के फंदे पर लटके हुए हैं.

कोर्ट टीम ने खोला दरवाजा

यह घटना तब सामने आई जब कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम ने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला गया तो अंदर तीनों के शव मिले. मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें परिवार के लंबे समय से अवसाद में रहने का जिक्र है.

आर्थिक तंगी और विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहा था. जिस घर में वे रहते थे, उस पर भी विवाद चल रहा था. इसी घर पर कब्जा दिलाने के लिए टीम पहुंची थी, तभी यह दर्दनाक घटना सामने आई.

पहले भी की थी कोशिश

पड़ोसियों ने बताया कि यह परिवार किसी से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था. इससे पहले भी उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी और हाथ की नस काट ली थी. उस वक्त उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और जान बच गई थी.

ये भी पढ़ें-ईरान में नोबेल विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, स्मृति सभा में हुई कार्रवाई

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने बताया कि घर अंदर से बंद था और डुप्लीकेट चाबी से खोला गया. शवों को AIIMS में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. सुसाइड नोट से साफ है कि परिवार डिप्रेशन से जूझ रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read