Weather Update
Weather Update: देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मॉनसून की एंट्री हो चुकी है. दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी की उमस से राहत मिलने वाली है. हालांकि, पिछले दिनों कई जगहों पर बारिश हुई लेकिन फिर गर्मी ने लोगों को जीना दुस्वार कर दिया. ऐसे में अब दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, 8 जुलाई तक यहां झमाझम बारिश होने की संभावना है. मॉनसून के कारण पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है. यूपी के कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
अभी की स्थिति देखें तो उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. आज राजधानी लखनऊ में भी बारिश होने की बात कही गई. नोएडा और गाजियाबाद की बात करें तो यहां आसमान में बादल छाए हुए हैं और कभी भी बारिश हो सकती है. संभावना यह भी है कि आने वाले दो से चार दिनों में यूपी के कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. बारिश के कारण धान के बिजड़े को भी फायदा होगा. वहीं, 8 जुलाई तक यूपी में भी भारी बारिश की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Petrol-Diesel Price Update: कहीं सस्ता तो कहीं महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम
यूपी को लेकर यह भी संभावना जताई जा रही है यहां कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ बिजली(वज्रपात) भी गिर सकती है. इसको देखते हुए मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग ने यूपी के 17 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 25 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, कुशीनगर, उन्नाव, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बस्ती, संत कबीर नगर, प्रयागराज, कौशांबी, गाजीपुर, जौनपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, अयोध्या, गोरखपुर, देवरिया, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, कानपुर शहर समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
-भारत एक्सप्रेस
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…