देश

Weather Update: कोहरे की चादर से ढकी पूरी दिल्ली-NCR, ठंड और प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें, जानें आने वाले दिनों का हाल

Weather Update: दिल्ली-NCR में रह रहे लोगों की सुबह आज घे कोहरे के साथ हुई. कई इलाकों में विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया. सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले लोग, स्कूल बसें और वाहन चालकों को खासा परेशान होना पड़ा. मौसम विभाग ने पहले ही संकेत दे दिए थे और अब मंगलवार के लिए भी चेतावनी जारी की गई है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मध्यम से लेकर घना कोहरा छाने की संभावना है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुछ इलाकों में कोहरा इतना घना हो सकता है कि वह प्रदूषण के साथ मिलकर धुंध का रूप ले ले. हालांकि राहत की बात यह है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ रहने का अनुमान है.

हवाओं से थोड़ी राहत लेकिन ठंड बरकरार

मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दिन के समय 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इन हवाओं की वजह से कोहरे और प्रदूषण में थोड़ी कमी आ सकती है. न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. बुधवार की सुबह भी हल्का कोहरा दिख सकता है, लेकिन दिन में मौसम साफ रहने का अनुमान है.

सोमवार को भी ऐसा ही देखने को मिला. सुबह करीब नौ बजे आईएमडी ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन जैसे-जैसे धूप निकली और हवा की रफ्तार बढ़ी, हालात में सुधार हुआ और अलर्ट हटा लिया गया. दोपहर में उत्तर-पश्चिमी सतही हवाओं की स्पीड 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें- दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 228 फ्लाइट्स रद्द, इंडिगो ने दी यात्रियों को ये सलाह

प्रदूषण का असर सेहत पर

ठंड के साथ-साथ बढ़ते प्रदूषण ने लोगों की सेहत पर भी असर डालना शुरू कर दिया है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स “बहुत खराब” श्रेणी में दर्ज किया गया है. बुजुर्गों, बच्चों और पहले से सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हो रही है. डॉक्टरों की सलाह है कि लोग सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें और जरूरत पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करें.

पहाड़ों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में कंपकंपी

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. इससे वहां ठंड और बढ़ गई है और कई सड़कों पर फिसलन की स्थिति बनी हुई है. वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवाओं और कोहरे ने ठिठुरन बढ़ा दी है.

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर भारत को ठंड, कोहरे और प्रदूषण से खास राहत मिलने की उम्मीद कम है. ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और स्वास्थ्य का खास ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

33 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago