ब्राजील के दक्षिणी हिस्से से 16 दिसंबर को एक चौंकाने वाली खबर आई है. जंहा के गुआइबा शहर में स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी हवा से गिर गया. इस पूरी घटना को मौजूदा लोगों ने कैमरे में कैद कर लिया. अब ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. राहत की बात ये कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ.
दरअसल, ब्राजील के रियो ग्रांडे दो सुल राज्य के गुआइबा शहर में हवान कंपनी के मेगास्टोर के बाहर लगी स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की विशाल प्रतिकृति अचानक गिर गई.
रिपोर्ट्स के अनुसार 15 दिसंबर की दोपहर के बाद मौसम अचानक बिगड़ गया. तेज हवाओं और घने बादलों के साथ आए तूफान में हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई. हवा की तेज बहाव से रेप्लिका पहले तो कुछ सेकंड तक झुकती है और फिर धीरे-धीरे सामने की ओर गिर जाती है. वहीं, 11 मीटर ऊंचा बेस अपनी जगह पर टिका रहा.
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, ब्राजील की डिजास्टर मैनेजमेंट एजेंसी ‘डिफेसा सिविल’ ने पहले ही खराब मौसम को लेकर मोबाइल अलर्ट जारी किया था. इस चेतावनी के बाद हवान स्टोर के कर्मचारियों ने तुरंत पार्किंग एरिया खाली करा दिया और आसपास के सभी हिस्से की घेराबंदी कर सुरक्षित कर दिया था. सम रहते उठाए गए इन कदमों के से स्थिति को संभाल लिया गया, जिससे किसी की जान-माल को कोई नुकसान नहीं हुआ.
जानकारी के अनुसार, इस रेप्लिका को साल 2020 में स्टोर के उद्घाटन के समय स्थापित किया गया था. वहीं, इसकी ऊंचाई लगभग 24 मीटर थी.
ये भी पढ़ें: मेक्सिको में विमान हादसा: इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान 7 की मौत
-भारत एक्सप्रेस
Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…
CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…
IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…