Weather Update: पिछले कई दिनों से दिल्ली-NCR में ठंड लगातार अपना रूप दिखा रही है. सुबह और शाम होते ही ठंडी हवाओं से ठिठुरन महसूस होने लगी है. बढ़ती ठंड का मुख्य कारण पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी है, जिसके कारण उत्तर भारत में शीतलहर का दौर शुरू हो गया है.
मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली समेत यूपी, बिहार, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आने वाले कई दिनों तक शीतलहर का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा, IMD ने दक्षिण के राज्यों में तेज बारिश की संभावना भी जताई है. तो चलिए जानते हैं कि आज और आने वाले दिनों में दिल्ली और आस-पास के राज्यों में मौसम कैसा रहेगा.
आज दिल्ली में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी. दोपहर में धूप से तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि शुक्रवार की रात से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि रात के समय तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ सकती है.
ये भी पढ़ें- Air Quality : दिल्ली-एनसीआर में दमघोंटू हालत, वायु-गुणवत्ता बनी ‘संकटग्रस्त’
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी और इटावा समेत कई इलाकों में सुबह ठंड और हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. दिन बढ़ते ही धूप से ये कोहरा खत्म हो जाएगा और मौसम सुहाना रहेगा.
बिहार में मौसम आज साफ और शुष्क रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान लगभग 26 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर में IMD ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा, उत्तराखंड के चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल में हल्की से तेज बारिश की संभावना है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…
लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…