देश

Weather Update: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड-बिहार में हालात चिंताजनक

Weather Update: सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन मौसम का खेल अभी भी जारी है. कुछ दिन पहले तक लग रहा था कि अब मॉनसून धीरे-धीरे विदा ले रहा है, लेकिन बीते 24 घंटों में हालात ने फिर करवट बदल ली. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. पहाड़ी राज्यों में तीन लोगों की मौत की खबर है.

अगले दो दिन कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दो दिन उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब राजस्थान, गुजरात, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों से पीछे हट चुका है. यानी इन इलाकों में धीरे-धीरे मौसम शुष्क होने लगेगा.

दिल्ली में बादलों की आवाजाही

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की ठंडी हवा चलेगी और लोगों को उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है. तापमान की बात करें तो न्यूनतम 23 से 25 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 सितंबर तक इसी तरह बादल-धूप का सिलसिला जारी रहेगा.

यूपी में भारी बारिश का खतरा

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का मिज़ाज बदल चुका है. खासकर पूर्वी यूपी में अगले दो दिन जोरदार बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में भी आज कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है.

ये भी पढ़ें- PM Modi Birthday: पीएम मोदी का 75वे जन्मदिन पर नेताओं ने दी शुभकामनाएं, देशभर में आज होंगे खास आयोजन

बिहार में हल्की-तेज बौछारें

बिहार के कई जिलों में सुबह से ही हल्की बारिश दर्ज की गई है. हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक यहां बारिश का सिलसिला और तेज़ हो सकता है. इससे किसानों को राहत मिलेगी लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की दिक्कत भी बढ़ सकती है.

उत्तराखंड में अलर्ट, नैनीताल-देहरादून में खतरा

उत्तराखंड में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं. यहां अगले दो दिन भारी बारिश का अनुमान है. देहरादून और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जन और बिजली के साथ तेज़ बारिश हो सकती है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने की अपील की है. हाल ही में देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में बादल फटने की घटना हुई थी, जिसके बाद राजधानी और आसपास के इलाकों में लोगों की चिंता और बढ़ गई है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

39 minutes ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

7 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

7 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

7 hours ago