PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रमों की घोषणा की है, वहीं दिल्ली सरकार ने भी इस मौके पर 75 नई सेवा परियोजनाओं की शुरुआत की है. सोशल मीडिया पर सुबह से ही देश-विदेश से बधाइयों का तांता लगा हुआ है. आम लोग से लेकर बड़े-बड़े नेता तक, सभी ने अपने अंदाज में प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी हैं.
अमित शाह ने किया खास पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा-
“मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है. अंतरिक्ष में चाँद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है. उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है. स्वदेशी कोविड वैक्सीन, स्वदेशी रक्षा प्रणाली, स्टार्टअप्स, इनोवेशन, किसानों की फसलों को उचित दाम दिलाने से लेकर मैन्युफैक्चरिंग मिशन तक, मोदी जी एक ऐसे भारत का निर्माण कर रहे हैं, जो हर क्षेत्र में स्वावलंबी हों. #HappyBdayPMModi”
मोदी जी के नेतृत्व में भारत वैश्विक आकांक्षाओं का केंद्र भी बना है। अंतरिक्ष में चाँद के दक्षिणी ध्रुव से लेकर द्वारका में समुद्र की गहराई तक, उन्होंने विरासत और विज्ञान दोनों को गौरव दिलाया है। उनके नेतृत्व में आज भारत स्पेस सेक्टर में नए कीर्तिमान बना रहा है।
स्वदेशी कोविड…
— Amit Shah (@AmitShah) September 17, 2025
राहुल गांधी ने किया ट्वीट
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी ट्विटर (एक्स) पर मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की. राहुल गांधी ने लिखा-
“प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
Wishing Prime Minister Narendra Modi ji a happy birthday and good health.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 17, 2025
अखिलेश यादव ने भा किया पोस्ट
देश के पीएम मोदी जी को बधाई देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने लिखा-
“प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई.”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को स्वस्थ, सार्थक, सौहार्दपूर्ण, समावेशी, सकारात्मक जीवन की शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 17, 2025
नीतीश कुमार ने दी शुभकामनाएं
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिखा-
“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है.”
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।@narendramodi
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
चंद्रबाबू नायडू ने दी बधाई
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने मोदी को एक स्पष्ट दृष्टि और दृढ़ संकल्प वाले नेता बताया. उन्होंने अपने एकस पोस्ट में लिखा-
“हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. हम सचमुच भाग्यशाली हैं कि हमें सही समय पर सही नेता मिला है, जो स्पष्टता और दृढ़ संकल्प के साथ हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन कर रहा है. जनता और हमारे राष्ट्र की समृद्धि के प्रति उनकी पूर्ण प्रतिबद्धता, जो सबका साथ, सबका विकास और उनके द्वारा किए गए साहसिक सुधारों में परिलक्षित होती है, ने अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ है और पूरे देश में सार्थक बदलाव लाए हैं. अपनी निष्ठा से, उन्होंने हमारी वैश्विक प्रतिष्ठा को मज़बूत किया है और 2047 तक विकसित भारत के अपने रोडमैप के साथ हमें विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर कर रहे हैं. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य, असीम ऊर्जा और हमारी महान मातृभूमि के लिए समर्पित सेवा के लिए अनेक वर्षों तक उनकी कामना करता हूँ.”
Warmest birthday greetings to our Hon’ble Prime Minister, Shri Narendra Modi ji. We are truly fortunate to have the right leader at the right time, guiding our nation with clarity and determination. His absolute commitment to the people and our nation’s prosperity, reflected in… pic.twitter.com/lR4CgatxQt
— N Chandrababu Naidu (@ncbn) September 17, 2025
योगी आदित्यनाथ ने दिया स्पेशल संदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी को “विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने भारत को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी राष्ट्र बनाया है. योगी ने प्रदेश की ओर से प्रभु श्रीराम से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की.
140 करोड़ भारतीयों की आशाओं-आकांक्षाओं के संवाहक, वैश्विक मंच पर ‘नए भारत’ को अग्रिम पंक्ति में प्रतिष्ठित करने वाले, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता, हम सभी के मार्गदर्शक, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को साकार करने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को… pic.twitter.com/98CdgAPZmP
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 16, 2025
शरद पवार ने किया पोस्ट
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने मोदी को लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनके मार्गदर्शन में देश लगातार प्रगति कर रहा है. उन्होंने लिखा-
“आपके जन्मदिन के अवसर पर, मैं आपको हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ. ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्नता और दीर्घायु प्रदान करे. मैं आपके कुशल मार्गदर्शन में हमारे राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना करता हूँ और आने वाले वर्षों में इसके और अधिक कल्याण एवं विकास की कामना करता हूँ.”
On the occasion of your birthday, I extend my warm greetings and good wishes to you. May you be blessed with good health, happiness, and a long life.
I wish for the continued progress of our nation under your able guidance and look forward to its greater wellbeing and…
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) September 17, 2025
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का संदेश
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री” बताते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को नई ऊर्जा और नई दिशा दी है. उन्होंने लिखा-
“भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ. अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है. उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है. उन्होंने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता, कल्पनाशीलता के साथ-साथ अपनी संवेदनशीलता का भी परिचय दिया है. गरीब कल्याण और लोक कल्याण के प्रति जो उनकी प्रतिबद्धता है, वह अपने आप में एक मिसाल है.”
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी को उनके 75वें जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। अपने दूरदर्शी नेतृत्व, राष्ट्र के प्रति समर्पण और अथक परिश्रम से मोदीजी ने भारत को नई ऊर्जा, नई दिशा दी है। उन्होंने भारत का सामर्थ्य और सम्मान, पूरे विश्व पटल पर बढ़ाया है।
उन्होंने…
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 17, 2025
ये भी पढ़ें- PM Modi 75th birthday:बोधगया में पीएम मोदी के जन्मदिन पर मांझी करेंगे नेशनल एससी-एसटी हब महासम्मेलन
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




