देश

Weather Update: गलन और कोहरे से गिरा पारा, जारी हुआ येलो अलर्ट, बर्फीली हवाएं अभी और बढ़ाएंगी ठंड

नई दिल्ली: उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है. बर्फीली हवाओं ने बुधवार को दिल्ली में ठिठुरन और बढ़ा दी. दिन भर लोग ठंड से परेशान रहे. हल्की धूप निकली लेकिन उससे कोई राहत नहीं मिली. नतीजा, अधिकतम तापमान जहां सामान्य से चार डिग्री कम रहा वहीं सात इलाकों में यह 4.5 से छह डिग्री तक कम रहा. वहीं बुधवार सीजन का सबसे ठंडा दिन भी दर्ज किया गया. बृहस्पतिवार के लिए भी मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

दिल्ली एनसीआर में मौसम का हाल

पूरे दिल्ली एनसीआर में कुछ दिनों से धूप नहीं निकल रहा है. जिसके चलते लगातार तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. ठंड के साथ ही धूंध का प्रकोप इतना है कि अब लोगो को साफ देखने में भी दिक्कत हो रही है. इसके साथ ही आईएमडी ने कुछ दिनों के लिए दिल्ली-एनसीआर में कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है.

बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यह इस सीजन का अभी तक का सबसे कम है. न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी का स्तर 94 से 60 प्रतिशत रिकार्ड हुआ. एसपीएस मयूर विहार दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका रहा. वहां का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान आया नगर में 6.2 डिग्री रहा.

इन इलाकों में घना कोहरा

उत्तर प्रदेश के बरेली, लखनऊ, बहराइच में विजिबिलिटी 25, प्रयागराज, वाराणसी में 50, गोरखपुर, सुल्तानपुर में 200 मीटर दर्ज की गई. मुरादाबाद भी घने कोहरे की चपेट में है. जिससे कई ट्रेनें लेट और रद्द हो रही हैं. उत्तर प्रदेश के अलावा चंडीगढ़, राजस्थान और बिहार में भी बहुत घना कोहरा देखा गया. वहीं, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में घना कोहरा और जम्मू संभाग में मध्यम कोहरा दर्ज हुआ.

जानें मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. हालांकि अधिकतम तापमान बढ़कर 20 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं, सुबह के वक्त कोहरा या धुंध के बाद आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. लखनऊ में अगले 3 दिन मौसम की यही स्थिति बनी रहेगी. स्काईमेट ने आज उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए हैं और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

33 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

33 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago