जितेंद्र आव्हाड
भाजपा नेता राम कदम ने भगवान राम को “मांसाहारी” बताने वाले बयान के लिए राकांपा-शरद पवार गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज कराई है. भाजपा नेता राम कदम ने कहा, “पुलिस ने हमें आश्वस्त किया है कि वीडियो फुटेज की जांच करके उनके(जितेंद्र आव्हाड) खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी. ये प्रभु राम चंद्र जी के दिए गए आदर्शों पर चलने वाली सरकार है. महाराष्ट्र की भूमि पर हम किसी को भी देवी-देवताओं का अपमान नहीं करने देंगे.”
राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे
शरद पवार गुट के एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने भगवान राम को लेकर कल एक विवादित बयान दिया था. अपने बयान में जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि राम हमारे हैं और वह बहुजन हैं. राम शाकाहारी नहीं, मांसाहारी थे. वे शिकार करके खाते थे.” अब उनके इस बयान को लेकर बीजेपी पार्टी पर हमलावर है. वही अजित गुट के नेताओं ने भी उनके इस बयान पर विरोध दर्ज कराया है. वहीं मुंबई में कार्यकर्ताओं ने आव्हाड के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया.
मैं हमेशा सही कहता हूं- जितेंद्र आव्हाड
जितेंद्र आव्हाड ने राम को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि राम हमारे हैं, बहुजन के हैं. राम शिकार करके खाते थे. आप चाहते हैं कि हम शाकाहारी बन जाएं, लेकिन हम राम को अपना आदर्श मानते हैं और मटन खाते हैं. यह राम का आदर्श है. वह शाकाहारी नहीं बल्कि मांसाहारी थे. 14 साल तक जंगल में रहने वाला व्यक्ति शाकाहारी भोजन की तलाश में कहां जाएगा? ये सही या गलत? मैं हमेशा सही कहता हूं.
अभी भी बयान पर कायम
जितेंद्र आव्हाड के इस बयान पर सियासी तूफान मचा हुआ है. देशभर में उनके इस बयान पर विरोध हो रहा है. बीजेपी के अलावा हिंदू संगठनों ने इसका विरोध किया. वहीं हंगामे के बाद जब उनसे उनके बयान को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया तो भी उन्होंने कहा, ‘वो अपने बयान पर कायम हैं. राम मांसाहारी थे. राम क्षत्रीय थे और क्षत्रीय मांसाहारी होते हैं.’
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…