Weather Update: जैसे-जैसे दिवाली नजदीक आ रही है, देशभर में मौसम और हवा दोनों के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं. दक्षिण भारत में बादलों और बारिश का सिलसिला अब भी जारी है, जबकि उत्तर भारत में सुबह-शाम ठंड की दस्तक महसूस होने लगी है. दिन में हल्की धूप और शाम की ठंड अब त्योहार के मौसम का एहसास दिला रही है.
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में अब सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से होने लगी है. दोपहर तक सूरज तेज चमकता है, जिससे दिन का तापमान थोड़ा बढ़ जाता है, लेकिन जैसे ही सूरज ढलता है, ठंडी हवाएँ चलने लगती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आसमान साफ रहेगा.
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा दिन सुहावना, लेकिन शाम के समय सिहरन भरी ठंड. पहाड़ी इलाकों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है.
त्योहारों की रोशनी से पहले दिल्ली की हवा एक बार फिर चिंता बढ़ाने लगी है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 254 रहा, जो ‘poor’ श्रेणी में आता है. यह लगातार चौथा दिन है जब राजधानी की हवा खराब दर्ज की गई.
दिल्ली से सटे शहरों में भी हाल कुछ बेहतर नहीं. गाजियाबाद का AQI 306 पहुंच गया, जो देश में सबसे खराब स्तर पर रहा. नोएडा (278) और गुरुग्राम (266) की हवा भी ‘poor’ कैटेगरी में रही, जबकि फरीदाबाद की स्थिति थोड़ी बेहतर रही, जहां AQI 105 यानी ‘moderate’ स्तर पर दर्ज किया गया. कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर इस समय प्रदूषण की चपेट में है और हालात दिवाली तक और बिगड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें- ‘गैस चैंबर’ बना गाजियाबाद ! रेड जोन में नोएडा समेत दिल्ली के कई इलाके, AQI ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज
उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तुलना में बिहार और झारखंड में मौसम साफ और सुहावना बना हुआ है. फिलहाल आसमान बिल्कुल साफ है, और फिलहाल बारिश का कोई अंदेशा नहीं है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक हल्के बादल जरूर दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.
त्योहार के करीब आते ही जहां दक्षिण में बादल बरस रहे हैं, वहीं उत्तर में ठंड बढ़ रही है और राजधानी दिल्ली में प्रदूषण फिर लोगों की चिंता बढ़ा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…