देश

Weather Update: देशभर में आसमान से बरसी आग, तापमान 45 डिग्री के पार…लेकिन जल्द होगी बारिश, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. दिल्ली-एनसीआर में रविवार को तेज धूप की वजह से लोग घरों में ही रहे. वहीं रात के समय में भी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा. इसके अलावा कई जगहों पर तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. मौसम विभाग ने बताया है कि अभी दो दिनों तक इसी तरह की गर्मी रहने वाली है. दिल्ली समेत आसपास के राज्यों में पारा 45 के पार पहुंचेगा. बढ़ती गर्मी को लेकर दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गा है. पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक चिलचिलाती गर्मी होगी, उसके बाद बारिश होने की संभावना हैं. आने वाले दनों में मौसम के करवट बदलने के आसार हैं. विभाग ने बताया है कि उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में अगले पांच दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. राजधानी दिल्ली के निवासियों को भी चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी क्योंकि वहां भी बारिश की संभावना है.

यूपी के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. बता दें कि बुधवार को कई इलाकों में बारिश हुई. आगरा में, तेज आंधी के साथ बारिश हुई और लगभग 10 मिनट तक हल्की ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तेज हवाओं की भविष्यवाणी की है. कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है, और तेज हवाओं का यह पैटर्न अगले कुछ दिनों तक जारी रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Rates: कच्चे तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी, इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

कैसा रहेगा मौसम ?

सोमवार और मंगलवार से आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. तेज हवाएं चल सकती हैं. इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी. अधिकतम तापमान 43 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके बाद मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

33 minutes ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

1 hour ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी से मिले एकनाथ शिंदे, कहा- सूखे को लेकर केंद्र सरकार से मिलेगी किसानों को बड़ी मदद

महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…

1 hour ago

गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…

1 hour ago