यूटिलिटी

IRCTC: वाराणसी घूमने का शानदार मौका, IRCTC के इस पैकेज से काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन सहित लें गंगा आरती का आनंद

IRCTC Tour Package: गर्मी की छुट्टियां शुरू हो चुकी है. अब लोग घूमने की प्लानिंग कर रहें हैं. लोग अपने बजट के अनुसार घूमने की जगहों की योजना बनाते हैं. यदि आप भी इस गर्मी की छुट्टी में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी का यह प्लान आपके लिए काफी अच्छा है. आईआरसीटीसी देश में अलग-अलग जगहों के लिए टूर प्लान लाता रहता है. इस बार IRCTC बाबाओं की नगरी कहे जाने वाले शहर वाराणसी का टूर प्लान लेकर आई है. इस शहर में गंगा पर नाव की सवारी करना आपकी गर्मी की छुट्टी को सफल बना देगा. उत्तर भारत के इस शहर की अपनी ऐतिहासिक धरोहर है. इसे अध्यात्म की नगरी भी कहा जाता है.

इन जगहों का करेंगे दौरा

इस योजना के तहत आईआरसीटीसी यात्रियों को ट्रेन के जरिए जोधपुर से वाराणसी ले जाएगा. इस दौरान ट्रेन का रास्ते में स्टॉपेज भी होगा. आईआरसीटीसी का यह प्लान 4 दिन और 3 रातों के लिए है. इस टूर पैकेज की शुरुआत आज (22 मई) से की गई है. इस टूर पैकेज के तहत आईआरसीटीसी वाराणसी के सभी प्रमुख स्थलों के दर्शन कराएगा. वहां के सभी स्थानीय मंदिरों, काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर, भारत माता मंदिर का भ्रमण किया जाएगा. इसके साथ ही शाम को वाराणसी की सबसे खास गंगा आरती भी शामिल होगी. इस टूर के लिए IRCTC ट्रेन में 3AC और स्लीपर क्लास में यात्रा करने की सुविधा दे रहा है.

ये भी पढ़ें- 2000 Rupee Note: बिना परेशानी के बैंक में बदल जाएगा 2000 रुपये का नोट, जानें क्या है इसका प्रॉसेस

गंगा आरती देखने के लिए हजारों की संख्या में जुटते हैं लोग

इस पैकेज में आपको आईआरसीटीसी वाराणसी के एक होटल में एक रात ठहरने की व्यवस्था रहने वाली है. भारत की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में माना जाने वाला यह शहर हमेशा हिंदू तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है. गंगा आरती देखने के लिए यहां हजारों की संख्या में लोग उमड़ते हैं. इस टूर पैकेज के बारे में सारी जानकारी आईआरसीटीसी की वेबसाइट http://bit.ly/437tfVy पर उपलब्ध है. इस टूर पैकेज को आप यहां से भी बुक कर सकते हैं.

Dimple Yadav

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

10 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

12 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

42 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

49 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

53 minutes ago