देश

Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

Brij Bhushan Sharan Singh: भारतीय कुश्ती संघ के चीफ और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ देश के पहलवानों को प्रदर्शन करते हुए करीब 1 महीना पूरा हो गया है. इसी बीच बृजभूषण ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि सच सामने लाने के लिए वह वह नार्को टेस्ट (Narco Test), पॉलिग्राफी टेस्ट या लाइ डिटेक्टर टेस्ट (Lie Detector) टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं. हालांकि, बीजेपी सांसद बृजभूषण ने ये भी कहा कि पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को भी इससे गुजरना होगा.

उन्होंने अपने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, “अगर दोनों पहलवान (बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट) अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं तो प्रेस को बुलाकर इसकी घोषणा करें. मैं वादा करता हूं कि अगर वे तैयार हैं तो मैं भी तैयार हूं.” बजरंग और विनेश उन पहलवानों में से हैं, जो बृजभूषण द्वारा महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के खिलाफ धरना दे रहे हैं. वे बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 23 अप्रैल से ही दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें किसानों, खाप पंचायतों सहित कई संगठनों का समर्थन मिल रहा है.

यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: खाप पंचायतों की सरकार को दी गई मोहलत खत्म, आज होगी महापंचायत, पहलवान बोले- “फैसला हुआ तो अच्छा नहीं होगा”

‘मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं’

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिये अपनी बात रखी. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि मैं आज भी अपनी बात पर कायम हूं और हमेशा कायम रहने का देशवासियों को वादा करता हूं. इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में रामचरित मानस की चौपाई ‘रघुकुल रीत सदा चली आयी, प्राण जाये पर वचन न जाई’ भी लिखी.

फोगाट ने भी दिया था बड़ा बयान

खापों की महापंचायत के बाद फोगाट ने कहा कि हमारे बुजुर्ग जो फैसला लेंगे, वह बड़ा हो सकता है, यह देश को नुकसान पहुंचा सकता है. उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन 13 महीने तक चला तो देश को नुकसान हुआ था. अगर ऐसा ही कोई और आंदोलन होता है तो निश्चित तौर से देश को नुकसान होगा. प्रदर्शन को एक महीना पूरा होने पर पहलवानों का कहना है कि “ये आसान लड़ाई नहीं है और हमें बहुत कुछ सहना पड़ा रहा है. जो मुद्दा एक मिनट में हल हो सकता था, वो एक महीने बाद भी हल नहीं हो सका है”.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

17 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

20 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago