देश

Weather Update: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, IMD ने यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली-NCR तक के लिए जारी किया अलर्ट

Weather Updates: गुजरात और महाराष्ट्र में जहां भारी बारिश हो रही है वहीं देश के कुछ इलाकोंं में अब जाकर मौसम का मिजाज कुछ बदलता हुआ दिख रहा है. इस बीच मौसम विज्ञान विभाग ने भी देश के कई राज्यों को लेकर नया अपडेट दिया है.

इन राज्यों में मानसून के आसार

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लिए परिस्थिति अनुकूल बनती दिख रही है. वहीं उत्तर प्रदेश के इलाकों के बारे में जानकारी देते हुए आईएमडी ने बताया कि एक चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके समीपवर्ती इलाकों के निचले और मध्य स्तरों पर स्थित है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों पर जहां बारिश हो सकती है. वहीं, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी 5 और 6 जुलाई के बीच मौसम विभाग ने बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है.

अगले 24 घंटों में इन इलाको में तेज बारिश की आशंका

आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की बात कही है. वहीं पहाड़ी क्षेत्र उत्तराखंड को लेकर आईएमडी ने बताया कि यहां 2 से 6 जुलाई के बीच मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी 4 से 6 जुलाई के बीच अलग-अलग जगहों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. मध्य प्रदेश में भी पांच से छह जुलाई के बीच बारिश की संभावना है.

महाराष्ट्र गुजरात को लेकर IMD का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत में मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण में आगामी पांच दिनों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं. इसके अलावा बिपरजॉय से प्रभावित गुजरात में भी अगले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार बारिश की आशंका मौसम विभाग द्वारा जताई गई है.

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: अभी चुनाव हुए तो क्या सपा-बसपा और कांग्रेस दे पाएगीं BJP को टक्कर? सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों को लेकर भी मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं. पश्चिम बंगाल से लेकर असम, मघेलाय और अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. बिहार में जहां 2 और 3 जुलाई को तेज बारिश हो सकती है तो झारखंड और ओडिशा में भी 3 से 6 जुलाई तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है.

Rohit Rai

Recent Posts

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

23 minutes ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

1 hour ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

1 hour ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

2 hours ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

2 hours ago