देश

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे 6 लोगों की मौत

मुजफ्फरनगर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया. तितावी थाना क्षेत्र के बायपास पर स्थित जयदेव होटल के पास एक अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसा सुबह करीब 6:15 बजे हुआ, जब कार करनाल से हरिद्वार अस्थियां विसर्जन के लिए जा रही थी.

हादसे में 6 की मौत

हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर भेजा गया. डॉक्टरों के अनुसार, घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें ICU में रखा गया है.

स्थानीय लोगों ने क्या बताया?

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे का कारण ड्राइवर को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है. कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई, जिससे पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे. पुलिस को सूचना दी गई और बचाव कार्य शुरू किया गया.

सीएम योगी ने दुख जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें-UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर लखनऊ जेल में हमला, सिर में लगे 10 टांके, सपा ने जताई चिंता

प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है. हरिद्वार जा रहे इस परिवार की यात्रा कभी पूरी नहीं हो सकी, और यह हादसा एक गहरी पीड़ा छोड़ गया है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

25 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

37 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

55 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

55 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

55 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

55 minutes ago