देश

Weather Update: उत्तर भारत में कुदरत का ‘कोल्ड’ टॉर्चर; कोहरे और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों से मैदानों तक ठिठुरन बढ़ी

Weather Update: नए साल के शुरुआती दिनों में ही उत्तर भारत के मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से मैदानी इलाकों में गलन वाली ठंड का सितम जारी है. मौसम विभाग की ताजा अपडेट मानें तो आने वाले कुछ दिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा समेत पूरे बेल्ट के लिए भारी रहने वाले हैं. कोहरे की चादर इतनी मोटी है कि ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है और हवाई सफर करने वालों के लिए भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं.

धुंध की गिरफ्त में राजधानी दिल्ली

दिल्ली में शनिवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली, तो विजिबिलिटी बेहद कम थी. आलम यह है कि कुछ ही दूरी पर देखना मुश्किल हो रहा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार को करीब 66 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं और आज भी स्थिति सुधरती नहीं दिख रही.

मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. 3 से 6 जनवरी के बीच शहर के कई हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है. आपको बता दें कि जब पारा सामान्य से 4.5 से 6.5 डिग्री नीचे चला जाता है, तब इसे शीतलहर कहा जाता है. आज का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रह सकता है. ठंड के साथ-साथ प्रदूषण भी पीछा नहीं छोड़ रहा है. कल राजधानी का AQI 367 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है, यानी सांस लेना भी अब एक चुनौती है.

यूपी-बिहार में पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन

उत्तर प्रदेश में इस समय बर्फीली पछुआ हवाएं लोगों की हड्डियां कंपा रही हैं. दिन में भले ही थोड़ी धूप निकल आए, लेकिन 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं धूप के असर को पूरी तरह खत्म कर दे रही हैं. अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और 3 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. यूपी के करीब 50 जिलों में घने कोहरे का साया है, जहां विजिबिलिटी कभी-कभी महज 10 मीटर रह जाती है.

यही हाल पड़ोसी राज्य बिहार का भी है. बिहार के कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ का अलर्ट है. सुबह-शाम सड़कों पर लोग अलाव के सहारे नजर आ रहे हैं और कोहरे की वजह से यातायात पूरी तरह चरमरा गया है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: नए साल पर ठंड का सितम, दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट और उत्तर भारत में शीतलहर का कहर

पंजाब-हरियाणा-राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी

पंजाब और हरियाणा में पारा लगातार गिर रहा है. हरियाणा के नारनौल और भिवानी जैसे इलाकों में तो तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है. चंडीगढ़ से लेकर अमृतसर और लुधियाना तक, हर जगह कोहरे का पहरा है.

उधर राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड ने जनजीवन प्रभावित किया है. जयपुर, चूरू और बीकानेर जैसे शहरों में अधिकतम तापमान भी अब 20 डिग्री से नीचे आ गया है. विभाग ने सवाई माधोपुर और भरतपुर समेत कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. रेगिस्तानी इलाकों में रात के वक्त पारा 4 डिग्री तक गिरने का अनुमान है, जिससे फसलों पर भी पाला पड़ने का डर सता रहा है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और दक्षिण में बारिश

एक तरफ जहां उत्तर भारत ठिठुर रहा है, वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. ‘चिल्ला-ए-कलां’ की वजह से जनवरी भर यह गतिविधियां चलने वाली हैं, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों के तापमान पर पड़ेगा.

हैरानी की बात यह है कि जहां उत्तर भारत जम रहा है, वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, खासकर तमिलनाडु में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा असम, झारखंड और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी धीरे-धीरे पारे में गिरावट देखी जा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago