Weather Update: दिसंबर का महीना अब अपने असली रंग दिखाने लगा है. कश्मीर और हिमाचल की पहाड़ियों पर जो बर्फबारी और बारिश हुई है, उसका सीधा असर अब मैदानी इलाकों में दिखने लगा है. पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे ठिठुरन अचानक बढ़ गई है. आलम यह है कि सुबह उठते ही सूरज के दर्शन के बजाय घने कोहरे की सफेद चादर दिख रही है.
मौसम विभाग (IMD) की मानें तो अगले कुछ दिन उत्तर भारत के लिए काफी भारी रहने वाले हैं. पंजाब से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश तक कोहरे का जबरदस्त पहरा है. बीते 24 घंटों की बात करें तो अमृतसर और आगरा जैसे शहरों में तो स्थिति ऐसी थी कि हाथ को हाथ नहीं सूझ रहा था, यानी दृश्यता (Visibility) शून्य मीटर तक गिर गई थी. कोहरे का यह सिलसिला पंजाब में 27 दिसंबर तक और दिल्ली-हरियाणा में 24 से 27 दिसंबर तक जारी रहने की आशंका है.
देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो सोमवार की सुबह तो घनी धुंध और कंपकंपी के साथ हुई थी, लेकिन दिन चढ़ते-चढ़ते तीन दिनों बाद तेज धूप ने थोड़ी राहत जरूर दी. हालांकि, यह राहत ज्यादा देर टिकने वाली नहीं है. मंगलवार को आसमान भले ही साफ रहे, लेकिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं बदन में चुभन पैदा करेंगी. 24 दिसंबर से पारा और गिरेगा, जिससे अधिकतम तापमान 18 डिग्री तक जा सकता है. यानी आने वाले क्रिसमस और नए साल के जश्न पर ठंड का साया रहेगा.
उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी है. विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में ‘कोल्ड डे’ जैसी स्थिति बन सकती है, जिसका मतलब है कि दिन में भी धूप बेअसर रहेगी और हड्डियां कपाने वाली ठंड पड़ेगी.
वहीं, बिहार में तो हालात और भी चुनौतीपूर्ण हैं. राज्य के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में कड़ाके की ठंड को देखते हुए मौसम विभाग ने ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. बिहार के लगभग 16 जिलों में घने कोहरे का साया रहेगा. सबसे ज्यादा फिक्र की बात यह है कि राज्य के 5 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है, जिसका सीधा असर आम जनजीवन और लोगों की सेहत पर पड़ रहा है.
झारखंड, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में शीतलहर (Cold Wave) चलने की भी संभावना है. ऐसे में डॉक्टरों की सलाह है कि सुबह-शाम की ठंड से बचें और गर्म कपड़ों का पूरा इंतजाम रखें. खासकर गाड़ी चलाने वालों को सुबह के समय बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि घना कोहरा सड़क हादसों को न्योता दे सकता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…
चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…