देश

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश से उमस, यूपी के 20 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी

Today Weather Delhi-NCR: पूरे देश में बादल जमकर बरस रहे है, वहीं देश के कई हिस्सों में तेज बारिश से हाल बेहाल है. पहाड़ी इलाकों में नदियां उफान पर है जिससे वहां रहने वाले लोगों का काफी नुकसान हो रहा है. साथ ही कई जगहों पर तो बाढ़ का खतरा भी बना हुआ है (Weather Update). वहीं दूसरी तरफ मंजर कुछ ऐसा है कि राजस्थान में कुछ इलाके ऐसे हैं जहां सालों साल सूखा रहता है लेकिन वहां भी अब लबालब पानी भरा है जिसे देखने लोग वहां पहुंच रहे है.

इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए रविवार और सोमवार का बारिश अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं बीते दिन राजधानी दिल्ली में बीते दिन बारिश तो हुई लेकिन बहुत हल्की जिससे उमस लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

दिल्ली में आज होगी बारिश

IMD के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान 25 से 34 डिग्रा सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

हल्की बारिश से हुई उमस ने लोगों को परेशानी में डाल दिया और गर्मी लौट आई है. इसके अलावा मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है.

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

यूपी के कई जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आज से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 20 जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसी के साथ गरज-चमक भी देखने को मिलेगी. कई जगहों पर बिजली गिरने का खतरा भी है.

इसी के साथ मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों मे रह रहे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. लैंडस्लाइड और बाढ़ की आशंका को ध्यान में रखते हुए IMD ने लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील की है. साथ ही प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट पर है और राहत-बचाव के सभी इंतेजाम किए जा रहे है.

ये भी पढ़ें- Terrorist Arrested In Kashmir: जम्मू कश्मीर में साइबर टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश, सुरक्षा एजेंसियों ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

LG डॉ. दिनेश शर्मा का अंडमान-निकोबार द्वीप समूह पर दौरा: हॉप-ऑन हॉप-ऑफ बसों का शुभारंभ, दिए ये बड़े तोहफे

Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…

6 hours ago

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, राज्यपाल ने किया सम्मानित

Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…

7 hours ago