देश

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: दिल्ली में आज का दिन भी काफी हंगामेदार रहने वाला है. राहुल गांधी और INDIA ब्लॉक के तमाम नेता आज संसद से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं. विपक्ष के मार्च के चलते राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस-प्रशासन ने कई मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए हैं.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से अपील की है कि वे लोकतंत्र को बचाने के लिए इस मार्च में बढ़-चढ़कर शामिल हों. हालांकि, इस मार्च से पहले विपक्षी दलों को एक बड़ा झटका भी लगा है. भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने विपक्षी सांसदों के उस आवेदन को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने इस मुद्दे पर विशेष अनुमति मांगी थी. कोर्ट का कहना है कि विपक्ष जिन मामलों को लेकर सड़क पर उतर रहा है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. इसके बावजूद कांग्रेस और उनके सहयोगी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

CJP नेता आशुतोष रांका का नया ऐलान

दूसरी तरफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) भी एक्शन मोड में है. CJP के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने ऐलान किया है कि पार्टी के नेता आज सुबह संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाएंगे. उनका कहना है कि दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की तारीख दे, वरना CJP एक बार फिर बड़ा विरोध प्रदर्शन करेगी. इसको देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल और सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है.

6 मुख्य मेट्रो स्टेशन बंद

इन प्रदर्शनों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने एहतियात के तौर पर सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मुख्य मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रखे हैं. इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल हैं. अगर आप आज इन इलाकों से गुजरने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रैफिक और रूट की जानकारी जरूर ले लें. क्योंकि भारी जाम और पुलिस बैरिकेडिंग से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें- ‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

बता दें कि 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. सीजेपी का कहना था कि भारत में SIR के मुद्दे पर जो सवाल उठ रहे हैं उसकी जड़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ही हैं. इसलिए उन्हें इस्तीफा देना चाहिये. हालांकि प्रशासन ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ अभियान चलाया और करीब 1000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया. कॉकरोच जनता पार्टी के सभी प्रमुख चेहरों को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में ले लिया था. अब इंडिया ब्लॉक के नेता आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

2 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

33 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago