Bharat Express DD Free Dish

‘मैंने भारत-पाक के बीच युद्ध रुकवाया’ … ट्रंप ने फिर किया युद्ध रोकने का दावा, अलापा नोबेल वाला राग

Trump Nobel Peace Prize Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्ध खत्म कराए और लाखों लोगों की जान बचाई. उन्होंने खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताया.

Trump Nobel Peace Prize Claim: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वही पुराना दावा दोहराया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका था. ट्रंप ने कहा कि पिछले साल दोनों देशों के बीच संघर्ष में आठ विमान गिराए गए थे. करीब 70 बार यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने दोनों परमाणु शक्तियों के बीच युद्ध को रोक दिया था.

आठ युद्ध रोकने का दावा

एक इंटकव्यू में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने आठ युद्धों को रोका बल्कि सवा आठ, क्योंकि थाईलैंड और कंबोडिया ने भी लड़ाई छेड़ दी थी. उनका कहना था कि इतने लंबे समय से चल रहे युद्धों को रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए. भारत और पाकिस्तान बड़े पैमाने पर युद्ध के लिए तैयार थे लेकिन उन्होंने इसे रोक दिया.

भारत का ऑपरेशन सिंदूर

भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था. इस ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था. यह सैन्य कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में थी, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी. चार दिनों तक चले तीव्र ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को भारत-पाकिस्तान ने तनाव समाप्त करने पर सहमति जताई. भारत ने इस पूरे घटनाक्रम में स्पष्ट किया कि किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को वह स्वीकार नहीं करता.

लाखों लोगों की जान बचाने का दावा

ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने कांगो और रवांडा के बीच तीन दशकों से जारी संघर्ष को समाप्त कराया. उनका कहना है कि उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई और यही उन्हें अच्छा महसूस कराता है.

ट्रंप का नोबेल वाला राग

ट्रंप ने एक बार फिर खुद को नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने 8 युद्ध सुलझाए, जिनमें भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव भी शामिल था. ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने बिना परमाणु हथियारों के उस संघर्ष को जल्दी खत्म कराया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीएम ने भी सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि ट्रंप ने लाखों लोगों की जान बचाई.

वेनेजुएला की नेता से मुलाकात

ट्रंप ने बताया कि वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो उनसे मिलने आ रही हैं. उन्होंने पहले ही अपना नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप को समर्पित करने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें-अमेरिका बेचेगा वेनेजुएला का 5 करोड़ बैरल तेल, भारत को भी मिल सकती इजाजत

नॉर्वे पर ट्रंप का निशाना

ट्रंप ने कहा कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार न मिलना नॉर्वे के लिए शर्मनाक है. उनका कहना था कि जब कोई आठ युद्ध रोकता है तो उसे हर युद्ध के लिए एक पुरस्कार मिलना चाहिए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read