देश

हीटवेव और प्रचंड गर्मी का यूपी समेत इन राज्यों पर रहेगा प्रकोप, सूखे को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!

Weather Forecast Updates: भीषण गर्मी और हीटवेव में आपका स्वागत है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यूपी से हैं या फिर बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा या पंजाब से. प्रचंड हीटवेव का प्रकोप आपके ऊपर गिरने वाला है. मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी (Weather Prediction) पर गौर करें तो उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत में गर्मी का तांडव शुरू हो चुका है. 10 अप्रैल से देश के अलग-अलग हिस्सों में पारा चढ़ने लगा है. आलम ये है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के नीचले इलाकों में भी गर्मी का असर भयंकर रूप इख्तियार करने लगा है.
किसानों के लिए चुनौती

बारिश के संदर्भ में मौसम विभाग की भविष्यवाणी का जिक्र करें तो मानसून इस बार कुछ खास असर नहीं रखने वाला. चूंकि, भारत का एक बड़ा हिस्सा मानसूनी बारिश के ही रहमो-करम पर है. लेकिन, किसानों के लिए यह दौर काफी चुनौती भरा रहने वाला है. एक तो जरूरत से ज्यादा हीटवेव या लू के चलते फसलों की हालत खराब रहने वाली है. वहीं, मानक से कम बारिस होने से खरीफ की फसलों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है.
कम बारिश की भविष्यवाणी

Read this– Weather Update: भीषण गर्मी से हो जाएं सावधान!, आने वाले दिनों में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम ?

मौसम से जुड़ी एजेंसी स्काईमेट ने 2023 के लिए मानसून पर भविष्यवाणी की है. स्काईमेट के मुताबिक जून से लेकर सितंबर तक 94 फीसदी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान औसतन 868.8 मिलीमीटर की तुलना में 816.5 मिलीमीटर बारिश होगी. बारिश के चलते जिन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है, वो राज्य- गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र प्रमुख तौर पर हैं. इनके अलावा उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कम बारिश की आशंका है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

10 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

23 minutes ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

32 minutes ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

57 minutes ago

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा है अदाणी फाउंडेशन

देश के ग्रामीण क्षेत्रों में अदाणी फाउंडेशन द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं…

2 hours ago