देश

Maharashtra: डी. सावरकर की जयंती पर मनाया जाएगा ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’, CM शिंदे बोले- भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को बताना जरूरी

Veer Savarkar: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने मंगलवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में 28 मई को राज्य के हिंदुत्व आइकन विनायक डी. सावरकर की जयंती को ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ के रूप में मनाएगा. वीडी सावरकर के जन्मदिन पर स्वतंत्रवीर गौरव दिवस (swatantraveer gaurav diwas) मनाने का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री उदय सामंत ने रखा था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया. प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव स्वीकर करने के बाद सीएम ऑफिस (CM Office) से एक ट्वीट कर कहा गया कि “स्वतंत्र वीर सावरकर के जन्मदिन (28 मई ) को ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिन’ के तौर पर मनाया जाने वाला है. देश की स्वतंत्रता के लिए सावरकर का योगदान बेहद अहम है. उनके विचारों के प्रचार और प्रसार के लिए विभिन्न कार्यक्रम का भी आयोजित किया जाएगा.”

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि “इस महत्वपूर्ण अवसर को मनाने के लिए भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में सावरकर के योगदान को उजागर करने, उनकी विचारधारा का प्रचार करने और पूरे राज्य में सामाजिक सुधारों और अस्पृश्यता के उन्मूलन के लिए उनके अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कई कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा.”

सवारकर की साहस और प्रगतिशील सोच को श्रद्धांजलि दी जाएगी

शिंदे सरकार में मंत्री उदय सामंत ने ‘स्वतंत्रवीर गौरव दिवस’ का प्रस्ताव देते हुए कहा कि सावरकर ने महाराष्ट्र की राजनीति में एक प्रमुख भूमिका निभाई और युवा पीढ़ी के लिए उनकी देशभक्ति, साहस और प्रगतिशील सोच को श्रद्धांजलि दी जाएगी. विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने मांग की है कि राज्य में सत्तारूढ़ शिंदे शिवसेना-भारतीय जनता पार्टी सरकार को केंद्र में बीजेपी से स्वतंत्रवीर सावरकर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए कहना चाहिए.

1883 में नासिक में हुआ था जन्म

विनायक डी. सावरकर का जन्म 28 मई, 1883 को भगुर, नासिक में हुआ था और उनका निधन 26 फरवरी, 1966 को मुंबई में हुआ था. अगले महीने उनकी 140वीं जयंती होगी.

यह भी पढ़ें-  Salman Khan: “30 तारीख को मारूंगा”, इस बार ‘रॉकी भाई’ ने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, पुलिस कंट्रोल रूम में किया कॉल

राहुल गांधी ने सावरकर की भूमिका की आलोचना

राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ कांग्रस नेताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान सावरकर की भूमिका को लेकर आलोचनात्मक रुख अपनाया है, जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तटस्थ स्थिति बनाए रखी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 minutes ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

52 minutes ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

1 hour ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

2 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

2 hours ago