Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हीटवेव और प्रचंड गर्मी का यूपी समेत इन राज्यों पर रहेगा प्रकोप, सूखे को लेकर मौसम विभाग की बड़ी चेतावनी!

मौसम से जुड़ी एजेंसी स्काईमेट ने मानसून को लेकर डराने वाला पूर्वानुमान लगाया है. स्काईमेट के मुताबिक इस साल मानसून का असर कम रहने वाला है. जिससे उत्तर और मध्य भारत में खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (PIC Crtsy: PTI)

Weather Forecast Updates: भीषण गर्मी और हीटवेव में आपका स्वागत है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप यूपी से हैं या फिर बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा या पंजाब से. प्रचंड हीटवेव का प्रकोप आपके ऊपर गिरने वाला है. मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी (Weather Prediction) पर गौर करें तो उत्तर भारत से लेकर मध्य और पश्चिमी भारत में गर्मी का तांडव शुरू हो चुका है. 10 अप्रैल से देश के अलग-अलग हिस्सों में पारा चढ़ने लगा है. आलम ये है कि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के नीचले इलाकों में भी गर्मी का असर भयंकर रूप इख्तियार करने लगा है.
किसानों के लिए चुनौती

बारिश के संदर्भ में मौसम विभाग की भविष्यवाणी का जिक्र करें तो मानसून इस बार कुछ खास असर नहीं रखने वाला. चूंकि, भारत का एक बड़ा हिस्सा मानसूनी बारिश के ही रहमो-करम पर है. लेकिन, किसानों के लिए यह दौर काफी चुनौती भरा रहने वाला है. एक तो जरूरत से ज्यादा हीटवेव या लू के चलते फसलों की हालत खराब रहने वाली है. वहीं, मानक से कम बारिस होने से खरीफ की फसलों पर ज्यादा असर पड़ने की आशंका है.
कम बारिश की भविष्यवाणी

Read this– Weather Update: भीषण गर्मी से हो जाएं सावधान!, आने वाले दिनों में तापमान पहुंचेगा 40 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम ?

मौसम से जुड़ी एजेंसी स्काईमेट ने 2023 के लिए मानसून पर भविष्यवाणी की है. स्काईमेट के मुताबिक जून से लेकर सितंबर तक 94 फीसदी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान औसतन 868.8 मिलीमीटर की तुलना में 816.5 मिलीमीटर बारिश होगी. बारिश के चलते जिन राज्यों पर सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है, वो राज्य- गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र प्रमुख तौर पर हैं. इनके अलावा उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी कम बारिश की आशंका है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest