मुख्तार अंसारी-उमर अंसारी (फोटो-सोशल मीडिया)
UP News: जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया है. उमर के साथ ही जेल में बंद उनके विधायक भाई अब्बास अंसारी, पिता मुख्तार व मां समेत अन्य को भी आरोपी बनाया गया है. एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष एसीजेएम अमरीश कुमार श्रीवास्तव ने वारंट जारी किया है. इसी के साथ आरोपियों के खिलाफ साजिश, धोखाधड़ी व कूट रचना आदि के साथ ही सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है.
सूत्रों के मुताबिक, जियामऊ इलाके में शत्रु संपत्ति पर कब्जा करके धोखाधड़ी से उसकी फर्जी रजिस्ट्री कराने के आरोप में ही उमर अंसारी के खिलाफ विशेष कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. एमपी-एमएलए के विशेष एसीजेएम अम्बरीश श्रीवास्तव ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 24 अप्रैल की तारीख तय की है.
जानकारी सामने आ रही है कि इस मामले में पुलिस विवेचना के बाद मुख्तार अंसारी, अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है. हालांकि, इससे पहले मामले की सुनवाई के दौरान जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन दूसरे आरोपी उमर अंसारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए. इस पर कोर्ट ने उमर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था, लेकिन पुलिस इसका तामील नहीं करा पाई.
इस मामले की रिपोर्ट लेखपाल सुरजन लाल ने 27 अगस्त 2020 को थाना हजरतगंज में दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि मुख्तार अंसारी और उनके पुत्र अब्बास और उमर अंसारी ने कूट रचित दस्तावेज तैयार करके सरकारी निष्क्रांत भूमि पर अपराधिक साजिश कर अनुचित तरह से एलडीए से नक्शा पास कराकर अवैध निर्माण कराया है.
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…