पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर तीखा हमला बोला है. साथ ही चेतावनी दी कि अगर 2026 में टीएमसी सत्ता में लौटी तो राज्य में बड़े राजनीतिक बदलाव देखने को मिलेंगे.
कालीगंज मोड़ पर एक सड़क किनारे चाय पर चर्चा के दौरान दिलीप घोष ने दावा किया, “अगर 2026 में टीएमसी सत्ता में वापस आई, तो फिरहाद हाकिम को उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठेगी. 2031 तक बंगाल में चुनाव सिर्फ एक मुस्लिम मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होंगे, जिससे हिंदुओं को बिहार और झारखंड पलायन करना पड़ेगा.”
2011 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी सिर्फ इसलिए सत्ता में आई, क्योंकि सेना तैनात की गई थी वरना सीपीआई (एम) ने वोट में हेराफेरी कर सत्ता बरकरार रखी होती. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग ने पहले ही एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) सुनिश्चित कर लिया है और हर हाल में केंद्रीय बलों की तैनाती होगी. उन्होंने कहा, “अगर जरूरी हुआ तो अप्रैल तक राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाएगा और दीदी को कालीघाट वापस भेज दिया जाएगा.”
ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, योगदान को किया याद
दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि टीएमसी एसआईआर प्रक्रिया से डरती है. उन्होंने इसे सत्तारूढ़ दल के लिए ‘करो या मरो’ का मामला बताया. उन्होंने कहा, “एक करोड़ वोट रद्द हो जाएंगे और दीदी के पास घर लौटने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा.”
इस दौरान, पितृ पक्ष (श्राद्ध काल) के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन करने पर दिलीप घोष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सारे नियम-कायदे बदलने की आदत हो गई है. उन्होंने कहा, “पूजा हो या न हो, इस पर विवाद करने से कोई फायदा नहीं है, क्योंकि वे जो चाहेंगी, करेंगी। उनका अलग पंजिका (पंचांग) है, इसीलिए ईद पर दो दिन की छुट्टी दी जाती है. उनका अलग कैलेंडर है, उन्हें कुछ दिन और चलने दीजिए.”
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…
अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…
Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…
India Economic Growth: कोरिया इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल इकोनॉमिक पॉलिसी के अर्थशास्त्री क्यूंगहून किम के अनुसार…
Jio global expansion Akash Ambani US Germany: जियो के IPO से पहले आकाश अंबानी का…