PM Modi Jalebi Politics Bihar: हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी ‘जलेबी’ पर चर्चा होने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थी से संवाद के दौरान ‘जलेबी’ का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में ‘जलेबी’ पर बहुत राजनीति चली थी.
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का वर्चुअली शुभारंभ किया. राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में लाखों महिलाएं साक्षी बनीं. पीएम मोदी ने कुछ लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की.
पूर्णिया की पुतुल देवी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की. इस दौरान, पुतुल देवी ने बताया,
पहले मैं लड्डू-बतासे की दुकान करती थी. सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि से मैं अब जलेबी और अन्य तरह की मिठाई बनाऊंगी. जीविका बैंक से कम दर ब्याज पर लोन लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करूंगी.
पुतुल देवी की बात समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बारे में बात की.
इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पुतुल देवी ने जलेबी की बात की. मालूम है न कि हमारे देश में बीच में जलेबी पर बहुत राजनीति चलती थी. बाद में पीएम मोदी की इस बात पर ठहाके लगने लगे.
ये भी पढ़ें- भोपाल के पहाड़ों में देवी सिद्धिदात्री का अनोखा मंदिर जहां जूते-चप्पल चढ़ाकर की जाती है माता रानी की पूजा-अर्चना
बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय ‘जलेबी’ पर राजनीति हुई थी. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की थी, जब वे गोहाना में एक रैली को संबोधित करने गए थे. हालांकि, हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी.
इसके बाद, कई मौकों पर भाजपा के नेताओं को जलेबी बनाते और बांटते हुए देखा गया. फिलहाल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में ‘जलेबी’ पर चर्चा शुरू हो गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…
Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…
ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…
दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…
UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…
श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…