देश

बंगाल में भी लागू होगा UCC! विधानसभा में पास हुए तीन बिल, आखिर क्यों विपक्ष इसे बता रहा तानाशाही?

West Bengal Assembly Bills: पश्चिम बंगाल की विधानसभा ने एक साथ तीन बेहद महत्वपूर्ण और विवादित विधेयकों (बिलों) को हरी झंडी दे दी है. इनमें OBC आरक्षण में बदलाव, असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने वाला ‘एंटी-गुंडा बिल’ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली करने वाला कानून शामिल है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में समान नागरिक संहिता यानी की UCC लागू करने की दिशा में भी कदम बढ़ा दिए हैं.

UCC के लिए कमेटी का गठन

सोमवार को विधानसभा में समान नागरिक संहिता बिल पेश नहीं हुआ, लेकिन मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सदन में बड़ा एलान किया. उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में एक हाई-लेवल कमेटी बनाई गई है, जो यूसीसी का ड्राफ्ट तैयार कर रही है. इस ड्राफ्ट बिल पर आगामी 2 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में मुहर लग सकती है.

3 विवादित बिलों पर लगी मुहर

एंटी-सोशल एक्टिविटीज बिल: इसे ‘एंटी-गुंडा बिल’ भी कहा जा रहा है. पक्ष में 176 और विरोध में करीब 42 वोट के साथ भारी बहुमत से पास हुए इस कानून के तहत, जनता की सुरक्षा के लिए खतरा बने शातिर अपराधियों को बिना वारंट 12 महीने तक एहतियातन हिरासत में रखा जा सकेगा. साथ ही, जिला प्रशासन और पुलिस को अपराधियों को जिला बदर करने का अधिकार होगा.

पब्लिक ऑर्डर और संपत्ति की कुर्की: इस नए कानून के अनुसार, अगर किसी प्रदर्शन या दंगे के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया, तो उसका हर्जाना उपद्रवियों से ही वसूला जाएगा. बात न मानने पर उनकी संपत्ति कुर्क या जब्त की जा सकती है.

इसके साथ ही कलकत्ता हाई कोर्ट के हालिया आदेश का पालन करते हुए सरकार ने ओबीसी कैटेगरी के ऊल-जुलूल ढांचे को फिर से व्यवस्थित किया है. हालांकि, विपक्ष और बागी विधायकों ने इस बिल का विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया.

विपक्ष ने बताया ‘काला का

विपक्षी दलों ने इन कानूनों को बेहद सख्त और ‘काला कानून’ बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार इसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को कुचलने के लिए करेगी. इन आरोपों पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया कि यह कानून किसी आम नागरिक या नेता के खिलाफ नहीं, बल्कि सिर्फ दंगाइयों, गुंडों और आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के लिए है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस इसका कोई गलत इस्तेमाल नहीं करेगी. जानकारों का मानना है कि प्रिवेंटिव डिटेंशन और संपत्ति कुर्की जैसे कड़े प्रावधानों के कारण आने वाले दिनों में यह बिल कोर्ट की कानूनी कसौटी पर भी कसे जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मिटेगा जल संकट! दिल्ली में राजस्थान-हरियाणा के बीच यमुना पानी पर बड़ा समझौता, गृह मंत्री अमित शाह रहे मौजूद

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

4 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

21 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

37 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

2 hours ago