फाइल फोटो
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का परिणाम आ गया है, लेकिन उसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दक्षिण परगना के भंगोर का है. जहां हिंसा के दौरान आईएसएफ कार्यकर्ता की मौत हो गई. मतगणना के समय जगह-जगह से हिंसा की खबरें आईं. जमकर फायरिंग और बमबाजी हुई. जिसमें गोली लगने से एडिशनल एसपी घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, आईएसएफ का एक प्रत्याशी मतगणना के दौरान एक बूथ पर अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी राउंड में चुनाव हार गया. इसी को लेकर पहले हंगामा शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
गौरतलब है कि 8 जुलाई को राज्य की 74 हजार ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया था. जिसमें जमकर गोलीबारी, आगजनी, बूथ लूटने, बैलट बॉक्स लेकर भागना और हत्याएं भी हुईं थीं.
ये भी पढ़ें:मॉनसून में मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा! ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव
दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…
SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…
नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…
Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…
भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…