Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

West Bengal Panchayat Election: काउंटिंग के दौरान जमकर हुई हिंसा, फायरिंग और बमबाजी में एक की मौत, एएसपी घायल

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का परिणाम आ गया है, लेकिन उसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दक्षिण परगना के भंगोर का है.

फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का परिणाम आ गया है, लेकिन उसके बाद भी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला दक्षिण परगना के भंगोर का है. जहां हिंसा के दौरान आईएसएफ कार्यकर्ता की मौत हो गई. मतगणना के समय जगह-जगह से हिंसा की खबरें आईं. जमकर फायरिंग और बमबाजी हुई. जिसमें गोली लगने से एडिशनल एसपी घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

चुनाव हारने पर हुई हिंसा

जानकारी के मुताबिक, आईएसएफ का एक प्रत्याशी मतगणना के दौरान एक बूथ पर अपने प्रतिद्वंदी से आगे चल रहा था, लेकिन आखिरी राउंड में चुनाव हार गया. इसी को लेकर पहले हंगामा शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसा शुरू हो गई. घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.

मतदान के दौरान भी हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि 8 जुलाई को राज्य की 74 हजार ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया था. जिसमें जमकर गोलीबारी, आगजनी, बूथ लूटने, बैलट बॉक्स लेकर भागना और हत्याएं भी हुईं थीं.

 

ये भी पढ़ें:मॉनसून में मच्छरों से बढ़ा बीमारी का खतरा! ऐसे करें लक्षणों की पहचान व बचाव



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital