देश

ममता बनर्जी के राज में ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है पश्चिम बंगाल – BJP की फैक्‍ट फाइंडिंग कमेटी ने लगाए ऐसे आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा की जांच करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा गठित चार सदस्यीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की मुख्यमंत्री पर कई बड़े आरोप लगाए हैं.

भाजपा अध्यक्ष को शुक्रवार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कमेटी ने यहां तक आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल अब ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है.

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव के बाद हो रही राजनीतिक हिंसा का जायजा लेने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 15 जून को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के नेतृत्व में चार नेताओं की समिति का गठन किया था. इस चार सदस्यीय समिति में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल और सांसद कविता पाटीदार को भी शामिल किया गया था. भाजपा की चार नेताओं की इस समिति ने पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है.

समिति के नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट उन्हें सौंप दी.

बंगाल में अब महिलाओं और बच्चों पर हमले आम बात

बताया जा रहा है कि समिति ने अपनी रिपोर्ट में राज्य की मुख्यमंत्री पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल अत्यधिक राजनीतिक हिंसा से गुजर रहा है. चुनावों के दौरान लोगों की जान जाना, बलात्कार, यहां तक ​​कि महिलाओं और बच्चों पर हमले आम बात हो गई है. यहां लोकतंत्र का त्योहार दुस्साहस बन गया है. राजनीतिक सत्ता हथियाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर चुनाव में सभी नागरिक अधिकारों का अपहरण कर रही हैं और मानवता को नष्ट कर रही हैं. जहां मुख्यमंत्री स्वयं एक महिला हैं, वहां पुलिस राजनीतिक दबाव में सामूहिक बलात्कार पीड़िता की शिकायत दर्ज नहीं करती. ये मानवता के लिए शर्म की बात है, लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूकदर्शक बनी हुई हैं और वह हिंसा की मूर्ति बन चुकी हैं.

‘भारतीय संविधान और लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा’

रिपोर्ट में आगे आरोप लगाया गया है कि ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल अब ‘मिनी पाकिस्तान’ बन गया है. खासकर भाजपा समर्थकों के साथ राष्ट्रविरोधी तत्व जैसा व्यवहार किया जा रहा है. वह हर जगह भारतीय संविधान और लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं. पूरे देश में कहीं से भी राजनीतिक हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई है. लेकिन, ममता बनर्जी राज्य को तीन पैटर्न पर चला रही हैं. वहां किसी भी विपक्षी राजनीतिक दल के समर्थक अपना वोट नहीं डाल सकते, किसी को भी टीएमसी के खिलाफ नामांकन दाखिल करने की इजाजत नहीं है और इन दोनों बातों को नहीं मानने वालों के साथ क्रूर व्यवहार किया जाता है.

यह भी पढ़िए: स्पीकर ओम बिरला ने ‘इमरजेंसी’ पर संसद में 2 मिनट का मौन रखा, उनकी स्पीच सुनकर PM नरेंद्र मोदी ने की सराहना

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पीएम मोदी का बड़ा संकेत! जानिए आज GST काउंसिल की बैठक से कारोबारियों को क्या हैं उम्मीदें

GST Council Meeting: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में आज 57वीं GST काउंसिल की…

23 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष! ‘काला दिवस’ मनाकर शक्ति प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

Congress Black Day Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान INDIA गठबंधन के सांसदों…

44 minutes ago

भिखमंगे पाकिस्तान को फिर मिली खैरात, IMF देगा 1.21 अरब डॉलर, पेट्रोल-डीजल सब्सिडी खत्म करने का फरमान

Pakistan IMF Loan: अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और पाकिस्तान के बीच स्टाफ-लेवल पर एक समझौता…

44 minutes ago

अयोध्या में पूजा-पाठ के नाम पर ठगी…! ढोंगी बाबा ने महिला को दिखाया मौत का खौफ, एंठ लिए 2.80 करोड़

Ayodhya Baba Fraud: अयोध्या में टीवी पर पूजा-पाठ से समस्याएं दूर करने का दावा करने…

54 minutes ago

‘खुद के बनाए राक्षस से ही घिर गया पाकिस्तान!’ UN में भारतीय राजनयिक रघु पुरी का करारा प्रहार

India Pakistan Conflict: संयुक्त राष्ट्र (UN) की छठी कमेटी की बैठक में भारत ने पाकिस्तान…

1 hour ago