देश

हरियाणा का बड़ा भाई है पंजाब, हमें पानी जरूर देगा- स्‍वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे नए मुख्‍यमंत्री का बयान

Haryana Chief Minister Naib Singh Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब गोल्डन मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा- मेरा सौभाग्य है कि यहां आकर नतमस्तक होने का मौका मिला.

मैंने गुरुओं के चरणों में हरियाणा के विकास की कामना की. प्रदेश का हर व्यक्ति खुश हो, तरक्की करे, मैंने यही प्रार्थना की है. यहां आकर मन को बहुत शांति और ऊर्जा मिलती है. गुरुओं ने जो रास्ता दिखाया है, हमें उस पर चलना चाहिए.

‘पंजाब हरियाणा से अलग नहीं है, हम एक ही परिवार के दो भाई’

पंजाब से पानी मिलने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि- पंजाब हरियाणा से अलग नहीं है, हम एक ही परिवार के दो भाई हैं. सूबा बड़ा था, इसलिए विकास की परिस्थितियां नहीं बन सकीं, इसके चलते इसे अलग होना पड़ा. पंजाब, हरियाणा का बड़ा भाई है.

मुझे उम्मीद है की पंजाब छोटे भाई हरियाणा को पानी के मामले में निराश नहीं करेगा. हरियाणा की भूमि पंजाब से पानी का इंतजार कर रही है. हमें पूरा भरोसा है कि, पंजाब बड़े भाई के नाते हरियाणा को पानी देगा.

दरअसल, हरियाणा और पंजाब के बीच पानी का विवाद बहुत पुराना है. 1966 में हरियाणा राज्य के गठन के साथ ही यह विवाद शुरू हो गया था. हरियाणा में खेतों की सिंचाई के लिए पानी की बेहद कमी थी. केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद सतलुज-यमुना लिंक नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच जल संधि हुई थी.

यह भी पढ़िए: स्वर्ण मंदिर के सामने योग करने से इस लड़की पर आई आफत, पुलिस ने भेजा नोटिस

– भारत एक्‍सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अनंत सिंह ने नीतीश कुमार के लिए 9 मर्डर कराए, बाहूबली ने और क्या-क्या बताया?

बिहार MLC चुनाव के बीच JDU विधायक Anant Singh का सनसनीखेज कबूलनामा. बोले- जब नीतीश…

5 minutes ago

फिर लौटी सोने-चांदी की चमक…! बाजार खुलते ही भाव में जबरदस्त उछाल, चेक करें अपने शहर का नया रेट

Gold Price Today: देश में सोने के आयात में भारी गिरावट के बावजूद आज घरेलू…

32 minutes ago

प्यार, वादा फिर दे दी मौत; लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर नदी में फेका

Bhind Snehlata Murder Case: मध्य प्रदेश के भिंड में बिहार की नर्सिंग छात्रा स्नेहलता के…

53 minutes ago

खेल-खेल में उड़े जवान के होश! छोटी खिलाड़ी ने लगातार धोया तो साथी जवान ने कर दिया ये बड़ा कांड; देखें VIDEO

Army Soldier Girl Game: स्टोन-पेपर-सिजर के मुकाबले में छोटी बच्ची ने आर्मी जवान को बार-बार…

54 minutes ago

रूस में हिंदी नाटक चांदनी रातें का हुआ मंचन, Bharat Express रहा मीडिया पार्टनर, रूसी दर्शकों का मिला भरपूर प्यार

Chandni Raatein Play: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी नाटक 'चांदनी रातें' का मंचन किया…

1 hour ago

प्रदर्शन का हक या रोजी-रोटी? कनॉट प्लेस मार्च पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक- सब आपस में जुड़े हैं

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में CJP के ‘लहरा दो…

1 hour ago