देश

खत्म..टाटा..बाय-बाय: नक्सलवाद की ‘नाक’ पर बीजेपी की फतह, नक्सलबाड़ी में शाह के संकल्प पर खरे उतरे आनंदमय बर्मन

Bengal Election Results 2026: दो चरणों में हुए भारी मतदान के बाद पश्चिम बंगाल में परिणाम की घड़ी आ गई है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, BJP को प्रदेश में बहुमत मिल रहा है. ममता बनर्जी की 15 साल की सत्ता गिर रही है. इन चुनावों में न सिर्फ बीजेपी ने टीएमसी के किले को ध्वस्त किया है बल्कि नक्लसवाद के गले में भी नकेल कसी है.

देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कुछ साालों पहले नक्सलवाद के खात्मे की कसम खाई थी. अब पश्चिम बंगाल चुनाव के परिणाम के साथ ही उसके जन्म स्थान पर भी बीजेपी ने भगवा झंडा फहरा दिया है. क्योंकि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी में भाजपा ने जीत हासिल की है.

पश्चिम बंगाल की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी (Matigara-Naxalbari) वही इलाका है जहां से साल 1967 लाल आतंक का जन्म हुआ. कई साल तक इसने भारत के सीने को छलनी किया. खैर अब बीजेपी ने यहां अपना राष्ट्रवादी भगवा किला बनाना शुरू कर दिया है.

नक्सलवाद की जमीन पर भगवा का उदय

दार्जिलिंग जिले की माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट महज एक चुनावी क्षेत्र नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति का एक ऐतिहासिक अध्याय है. यह वही धरती है जहां 1967 में सशस्त्र नक्सलवादी आंदोलन की चिंगारी सुलगी थी, जिसने पूरे देश की सियासत को हिलाकर रख दिया था. हालांकि, समय का पहिया ऐसा घूमा कि आज यहां की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है.

ताजा चुनावी रुझानों में भाजपा के आनंदमय बर्मन ने करीब 64,420 वोटों की विशाल बढ़त बनाकर एकतरफा माहौल कर दिया है. कभी वामपंथ का गढ़ रहे इस इलाके में अब टीएमसी के शंकर मालाकार और सीपीआईएम के झरेन रॉय जैसे धुरंधर भी भाजपा की इस लहर के सामने बेबस नजर आ रहे हैं.

पिछले 10 साल के नतीजे

पिछले 15 सालों के आंकड़ों को देखें तो माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी सीट का सियासी मिजाज 180 डिग्री घूम चुका है. साल 2011 और 2016 तक यह क्षेत्र कांग्रेस का मजबूत किला हुआ करता था, जहां शंकर मालाकार का एकछत्र राज था.

लेकिन 2021 के चुनावों ने सारी पुरानी परंपराएं तोड़ दीं, जब भाजपा के आनंदमय बर्मन ने रिकॉर्ड 70,848 वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की. धीरे-धीरे वामपंथ और कांग्रेस का पारंपरिक जनाधार पूरी तरह खिसक गया और आज यह सीट भाजपा के सबसे अभेद्य दुर्गों में से एक बन चुकी है.

ये भी पढ़ें- बंगाल में बीजेपी की किंग मेकर बनी CRPF! बूथ कैप्चरिंग से लेकर छप्पा वोट पर लगाम तक, जानें सुरक्षाबलों की चुनाव में भूमिका

शाह की 31 मार्च 2026 वाली डेडलाइन का चुनावी असर

पश्चिम बंगाल के चांदीपुर में चुनावी रैली के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने दहाड़ते हुए कहा था, “भाजपा ने देश को आतंकवाद और नक्सलवाद से मुक्त किया है, और अब हम बंगाल को घुसपैठियों से भी मुक्त कराएंगे.” शाह का यह आत्मविश्वास अकारण नहीं था.

गौरतलब है कि उन्होंने देश से नक्सलवाद को पूरी तरह जड़ से खत्म करने के लिए 31 मार्च 2026 की एक सख्त डेडलाइन तय की थी. इस लक्ष्य का ऐलान मुख्य रूप से फरवरी 2025 में सुरक्षा बलों के बड़े अभियानों के दौरान किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत को नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्त करना था.

आज जब बंगाल के चुनावी नतीजे सामने आ रहे हैं, तो ऐसा लगता है कि नक्सलवाद के खिलाफ उनकी यह रणनीति अब चुनावी नतीजों में भी अपना असर दिखा रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago