देश

क्या है लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी? जिसकी चपेट में आए पंजाब के CM भगवंत मान, जानें कैसे करें बचाव और क्या हैं लक्षण

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लेप्टोस्पायरोसिस नामक बीमारी से पीड़ित हैं. इसके इलाज के लिए उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के निदेशक ने बताया कि सीएम मान को उचित एंटीबायोटिक दी जा रही है. उनकी स्थिति में सुधार हो रही है. सीएम मान को बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ब्लड टेस्ट के बाद वह लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित पाए गए. आइए जानते हैं यह बीमारी कितनी खतरनाक है और इससे कैसे बचा जा सकता है.

कैसे फैलती है बीमारी?

यह बीमारी लेप्टोस्पाइरा बैक्टीरिया के कारण होती है. इंसानों में यह बैक्टीरिया संक्रमित जानवरों के माध्यम से फैलता है. संक्रमित जानवरों के पेशाब के संपर्क में आई खाने-पीने की चीजें या फिर मिट्टी के नाक, मुंह, आंखों घाव या खरोच वाली त्वचा के संपर्क में आने से इंसान इस बीमारी की चपेट में आ सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार हर साल 10 लाख से अधिक लोग इस बीमारी के चपेट में आते हैं. इस तरह यह बीमारी जानवरों और मनुष्यों के बीच संचारित होती है.

कितनी खतरनाक बीमारी?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार लेप्टोस्पायरोसिस से संक्रमित 10 फीसदी लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं. समय रहते अगर इस बीमारी की पहचान नहीं होती है तो यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है और जानलेवा हो सकती है. इस बीमारी के शुरुआत में फ्लू जैसे लक्षण नजर आते हैं. शुरुआती स्थिति में बुखार, आंखों में संक्रमण-लालिमा, सिरदर्द, ठंड लगने, मांसपेशियों में दर्द, दस्त जैसी समस्या होती है. कई बार खांसी के साथ खून आना, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ भी होने लगती है.

यह भी पढ़ें- Tamil Nadu: CM स्टालिन ने बेटे उदयनिधि को बनाया डिप्टी CM, 2 दिन पहले रिहा सेंथिल बालाजी को भी कैबिनेट में जगह

लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण की स्थिति कुछ मामलों में गंभीर और जानलेवा भी हो सकती है. समय पर इलाज न मिलने या संक्रमण के बहुत ज्यादा बढ़ जाने के कारण सांस लेने में तकलीफ और मेनिन्जाइटिस की दिक्कत होती है. मेनिनजाइटिस की समस्या में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की रक्षा करने वाली झिल्लियों में सूजन हो जाती है.

इन बातों का रखें ध्यान

यह बीमारी चूंकि बैक्टीरिया के कारण होती है, इसलिए एंटीबायोटिक दवाओं की मदद से आराम पाया जा सकता है. इसके लिए आपको बचाव करना बहुत जरूरी है. इसके लिए सबसे जरूरी है कि दूषित जल के संपर्क में आने से बचें. जानवरों से भी दूरी बनाकर रखें, पीने के लिए साफ और स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें. अगर आपके शरीर में कहीं घाव है तो उस पर बैंडेज लगाएं और उचित देखभाल करें.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

आज बन रहा है शक्तिशाली लक्ष्मी योग…! भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

सोमवार, 2 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी और नवमी तिथि…

12 minutes ago

आज बन रहा है दुर्लभ लक्ष्मी योग: वृषभ और कन्या राशि को शानदार मौका, मिथुन वाले सावधान

आज सोमवार को ग्रहों की विशेष चाल और लक्ष्मी योग के प्रभाव से वृषभ, कन्या,…

22 minutes ago

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

9 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

10 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

10 hours ago