Categories: खेल

बीसीसीआई ने बेंगलुरू में नए एनसीए का उद्घाटन किया

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बीसीसीआई ने एक और पहल की है. आज रविवार को बेंगलुरु में नई राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) का उद्घाटन किया गया . विश्व स्तरीय इस अकादमी को अब बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) के नाम से जाना जाएगा. इससे पहले यह 2000 में अपनी स्थापना के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम परिसर में था.

अब, बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैले बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुल तीन विश्व स्तरीय मैदान और 86 पिच हैं, जिनमें इनडोर और आउटडोर दोनों क्षेत्र शामिल हैं. नई तकनीक से भरपूर यह मैदान खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग करने में मदद करेगा. ग्राउंड ए मुख्य मैदान है, और इसमें 85 गज की बाउंड्री है, जिसमें खेलने के लिए 13 लाल मीट्टी की पिच हैं जबकि अन्य ग्राउंड भी अलग-अलग मिट्टी से तैयार किये गए हैं.

इसमें अभ्यास के लिए 45 शानदार आउटडोर नेट पिच भी हैं. साथ ही फील्डिंग अभ्यास क्षेत्र और छह आउटडोर रनिंग ट्रैक हैं. इनडोर अभ्यास सुविधा में यूके और ऑस्ट्रेलिया के प्रीमियम टर्फ के साथ आठ पिच हैं, साथ ही 80 मीटर का कॉमन रन-अप एरिया भी है. इसमें बड़े, मजबूत ग्लास पैनल भी हैं. इस तरह की कई आधुनिक सुविधाओं का यहां विशेष ध्यान रखा गया है. बीसीसीआई सीओई सचिव जय शाह का उद्देश्य विश्व स्तरीय सुविधाओं के माध्यम से भारत में खेल प्रशिक्षण और विकास में क्रांति लाना, एथलीटों की अगली पीढ़ी को बढ़ावा देना और वैश्विक खेल क्षेत्र में देश का दर्जा बढ़ाना है.


ये भी पढ़ें- India vs Bangladesh 2nd Test: तीसरे दिन का खेल भी बारिश के कारण रद्द


-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

3 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

4 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

4 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

4 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

4 hours ago