P20 Summit: यशोभूमि
P20 Summit: कुछ समय पहले दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ था. इस कार्यक्रम में दुनियाभर के मेहमानों ने शिरकत की थी. अब एक और कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है, जिसका नाम है P-20. ये सम्मेलन यशोभूमि द्वारका में 13-14 अक्टूबर को होने जा रहा है, जिसके लिए तमाम तरह की तैयारियां की जा रही हैं. एक बार फिर से आपको राष्ट्रीय राजधानी का नजारा G20 की तरह ही देखने को मिल सकता है. आइये पहले जान लेते हैं कि ये P-20 क्या है?
बता दें कि यह P20 भी G20 से ही जुड़ा है. G20 में शामिल होने वाले देशों के संसदों के पीठासीन अधिकारी इस सम्मेलन में हिस्सा लेते हैं. यहां P का मतलब पार्लियामेंट है. इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में आमंत्रित देशों के संसदों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होते हैं. ये पहली बार नहीं है जब P-20 कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. चुकी इस साल भारत ने G20 की मेजबानी की है तो P20 की मेजबानी भी भारत के पास ही है.
यह भी पढ़ें: PM Modi In Uttrakhand: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, पार्वती कुंड पहुंचकर की पूजा-अर्चना, आदि कैलाश के किए दर्शन
हालांकि, पी20 कार्यक्रम का लोकेशन चेंज कर दिया गया है. यह कार्यक्रम यशोभूमि में आयोजित होगा. पीएम मोदी ने हाल ही में इस अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया था. इससे पहले G20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान के भारत मंडपम में आयोजित की गई थी. बता दें कि पीएम मोदी 13 अक्टूबर यानी शुक्रवार को जी20 सदस्य देशों के पीठासीन अधिकारियों की बैठक पी20 का उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में लैंगिक समानता, पर्यावरण, लोकतंत्र की शक्ति, महिला नेतृत्व विकास, हरित ऊर्जा और ऐसे ही कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
दिल्ली पुलिस ने शहर में 12-14 अक्टूबर तक होने वाले P-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर गुरुवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. बैठक का आयोजन द्वारका के इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर में किया जा रहा है, जिसे यशोभूमि के नाम से भी जाना जाता है. एक अधिकारी ने कहा, “लगभग 27 देशों के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधि पी-20 शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं. सभी आने वाले मेहमानों और गणमान्य व्यक्तियों के लिए अलग-अलग होटलों में आवास की व्यवस्था की गई है. ये प्रतिनिधि शिखर सम्मेलन के लिए यशोभूमि जाएंगे.”
Bengaluru Cab Driver Killer: बेंगलुरु में एक कैब ड्राइवर पर पत्नी समेत ससुराल के सात…
Mamta Kafle Bhatt Murder Case: अमेरिका के वर्जीनिया में ममता काफले भट्ट की गुमशुदगी का…
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…