Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi In Uttrakhand: उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, पार्वती कुंड पहुंचकर की पूजा-अर्चना, आदि कैलाश के किए दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने पार्वती कुंड की पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कैलाश व्यू प्वॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए.

उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (12 अक्टूबर) को उत्तराखंड के एक दिवसीय दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले जोलिंगकोंग पहुंचकर पार्वती कुंड की पूजा-अर्चना की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कैलाश व्यू प्वॉइंट से आदि कैलाश के दर्शन किए. देवभूमि उत्तराखंड को प्रधानमंत्री आज 4200 करोड़ रुपये की सौगात देंगे. जहां पर पीएम जनसभा को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों से बात करेंगे.

पीएम मोदी ने अपने पार्वती कुंड में पूजा-अर्चना करने के बाद X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पवित्र पार्वती कुंड में दर्शन और पूजन से अभिभूत हूं. यहां से आदि कैलाश के दर्शन से भी मन आह्लादित है. प्रकृति की गोद में बसी अध्यात्म और संस्कृति की इस स्थली से अपने देश के सभी परिवारजनों के सुखमय जीवन की कामना की.”

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

उत्तराखंड दौरे पर जाने से पहले प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” देवभूमि उत्तराखंड के जन-जन के कल्याण और राज्य के तेज विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इसे और गति देने के लिए पिथौरागढ़ में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करूंगा. यहां के गुंजी गांव में लोगों से संवाद का सुअवसर भी मिलेगा. अपने इस दौरे में आध्यात्मिक महत्त्व के पार्वती कुंड और जागेश्वर धाम में दर्शन और पूजन की भी उत्सुकता से प्रतीक्षा है.”

यह भी पढ़ें- Train Accident: ‘अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगाई…तेज झटका लगा और पटरी से उतर गई ट्रेन’, गार्ड ने बताया आंखों देखा हाल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital