देश

राहुल गांधी ने वरुण की कांग्रेस में एंट्री पर लगाया ‘FULL STOP’! बीजेपी सांसद को कहां लेकर जाएगी बगावत?

BJP MP Varun Gandhi: पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी पिछले कुछ समय से अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़े करते रहे हैं. वरुण गांधी किसानों के मुद्दों को लेकर तो कभी महंगाई और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर हमलावर रहे हैं. उनके बगावती तेवरों के बीच वरुण के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकलें भी जोर पकड़ती रही हैं. लेकिन राहुल गांधी के एक बयान के बाद वरुण गांधी के कांग्रेस का दामन थामने की अटकलों पर विराम लगता नजर आ रहा है. वहीं राहुल गांधी के बयान के बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि वरुण गांधी भाजपा में सहज नहीं हैं और कांग्रेस उनकी विचारधारा के कारण उन्हें लेकर सहज नहीं हो सकती है, तो बीजेपी सांसद सांसद का अगला कदम क्या होगा?

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान होशियारपुर में एक प्रेसवार्ता के दौरान जब राहुल गांधी से वरुण गांधी को लेकर सवाल किया गया तो कांग्रेस नेता ने जो कुछ भी कहा, उसके बाद बीजेपी सांसद के लिए कांग्रेस के दरवाजे बंद होते दिख रहे हैं. राहुल गांधी ने वरुण गांधी से जुड़े एक सवाल पर कहा, “वरुण से मैं मिल सकता हूं, उनके गले लग सकता हूं लेकिन उनकी विचारधारा को स्वीकार नहीं कर सकता हूं.”

राहुल गांधी ने आगे कहा, “मेरी विचारधारा उनकी विचारधारा से नहीं मिलती है. मैं आरएसएस के दफ्तर नहीं जा सकता, इसके लिए आपको मेरा गला काटना पड़ेगा. मेरा जो परिवार है उसकी एक विचारधारा है, सोचने का एक अलग तरीका है.” राहुल गांधी ने कहा कि वरुण ने दूसरी विचारधारा अपनाई और उसे मैं स्वीकार नहीं कर सकता हूं.

ये भी पढ़ें: Varun Gandhi: वरुण गांधी ने खुद की तुलना पंडित नेहरू से की, बयान से बढ़ी सियासी हलचल

वरुण गांधी ने जवाहरलाल नेहरू से की थी खुद की तुलना

दरअसल, वरुण गांधी ने पीलीभीत में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी तुलना देश के पूर्व पीएम पंडित जवाहरलाल नेहरू से की थी. उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है. ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि क्या वे कांग्रेस के और करीब आने लगे हैं. लेकिन राहुल गांधी के बयान के बाद एक बार फिर अलग चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

अखिलेश यादव की कर चुके हैं तारीफ

दूसरी तरफ, बीजेपी के खिलाफ बगावती तेवर अख्तियार करने वाले वरुण गांधी ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से जुड़ा एक किस्सा सुनाया था. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव की जमकर तारीफ की थी. राहुल गांधी के ‘लगभग इनकार’ करने और वरुण गांधी द्वारा अखिलेश की तारीफ के बाद अब पीलीभीत के सांसद की सपा से नजदीकियों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

6 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

6 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

8 hours ago